
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आने से पहले स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव दिल्ली रवाना
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के दिल्ली वापस से लौटने के पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (CG Health Minister TS Singhdeo) शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर दिल्ली रवाना हुए हैं। वहीं दिल्ली में सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की। करीब दो घंटे तक चली बातचीत में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, अब उत्तर प्रदेश का पर्यवेक्षक नियुक्त हुआ, तो बैठक तो होगी। वहीं मंत्री सिंहदेव ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा, दिल्ली आना-जाना लगा रहता है। पुनिया से मुलाकात के लिए बात हुई है, लेकिन वो दिल्ली में नहीं है। उन्होंने कहा, हो सकता है दिल्ली में कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात हो।
दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने सीडब्ल्यूसी की बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सभी सदस्य मौजूद थे। सोनिया जी की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इसमें पार्टी चुनाव की घोषणा हुई। इसकी मेम्बरशिप से शुरुआत होगी। इसका पूरा कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके साथ ही पांच राज्यों में जहां विधानसभा चुनाव होना है, उसके बारे में विस्तार से चर्चा हुई। किसानों के मुद्दे और आंतरिक सुरक्षा के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई। सब लोगों ने एक स्वर में राहुल जी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया और बहुत की सकारात्मक चर्चा हुई।
Published on:
16 Oct 2021 11:40 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
