रायपुर। राजधानी में गुरुवार को उमस भरा मौसम था। दोपहर होते तक आसमान में बादल छा गए थे। कुछ देर बाद अचानक जोरदार बारिश हो गई। करीब आधे घंटे तक यह बारिश हुई। बड़ी बूंदो के साथ यह बारिश हुई। बारिश के वजह दूर तक देखना मुश्किल था। बारिश इतनी तेज थी कि जिसे जहां पर जगह मिला वह वही थम गया था। कुछ समय बाद तेज धूप निकल गई।