बिजली गिरने से प्रतीक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 बच्चे घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। मृतक के परिजनों को सहायता राशि देने की बात कही। तहसीलदार राजू पटेल ने घटना की जानकारी दी। सभी घायल पहंदा गांव के ही रहने वाले हैं।