18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hit and Run Case Raipur: टाटीबंध ओवरब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा, ईवी बाइक चालक की मौत

Hit and Run case in cg: एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोपहिया सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे युवक की मौत हो गई। इसके बाद वाहन चालक फरार हो गया...

less than 1 minute read
Google source verification
bike_accident_.jpg

Hit and Run case in raipur: पहले टाटीबंध चौराहे पर सड़क हादसे होते थे, अब ओवरब्रिज पर भी शुरू हो गया है। शनिवार की शाम हिट एंड रन का मामला सामने आया। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोपहिया सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे युवक की मौत हो गई। इसके बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

यह भी पढ़ें: बलात्कार व हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत, परिजन बोले- जेल में हुई है मारपीट

पुलिस के मुताबिक संजय नगर निवासी समीर रईस चंदनडीह से शनिवार की शाम करीब 6.30 बजे घर लौट रहा था। वह ईवी पर था। इस दौरान टाटीबंध ओवरब्रिज में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दिया। इससे समीर नीचे गिर पड़ा।

अज्ञात वाहन उसके ऊपर से निकल गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। मृतक का चंदनडीह में राशन दुकान है। दुकान बंद करके वह घर लौट रहा था।

यह भी पढ़ें: ये कैसे मां-बाप ? दुनिया में आते ही नवजात का कर दिया सौदा, परिजन समेत 6 आरोपी

उल्लेखनीय है कि करीब एक माह पहले सरोना ओवरब्रिज पर भी एक तेज रफ्तार वाहन ने दोपहिया सवार को टक्कर मारा था। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी।