
Hockey India League: छत्तीसगढ़ हॉकी की उदीयमान हॉकी खिलाड़ी गीता यादव दिसंबर में आयोजित होने वाली हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में खेलती नजर आएंगी। गीता यादव का दिल्ली पाइपर्स ने दो लाख रुपए में खरीदा है। एचआईएल में हिस्सा लेने वाली गीता यादव छत्तीसगढ़ की पहली खिलाड़ी हैं।
कबीरधाम जिले की गीता यादव बिलासपुर के बहतराई में स्थित खेल विभाग की आवासीय अकादमी में प्रशिक्षणरत रही। अभी वे जूनियर इंडिया कोर टीम बेंगलूरु में आयोजित इंडिया कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही। एचआईएल के लिए चुने जाने पर गीता को मुख्यमंत्री, खेलमंत्री, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ और खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी है।
नगर पंचायत बोड़ला की बेटी गीता यादव का चयन खेलो इंडिया की वार्षिक स्कालरशिप के लिए चयन किया गया है। गीता यादव खेल विभाग की ओर से बिलासपुर में संचालित पहली बोर्डिग अकादमी में ट्रेनिंग ले रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
Updated on:
16 Oct 2024 11:50 am
Published on:
16 Oct 2024 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
