17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh में जूनियर हॉकी मैच का रोमांच, मध्यप्रदेश ने गुजरात को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से हराया

Chhattisgarh Hockey Match: मध्यप्रदेश की ओर से टीम के कप्तान पालक गुप्ता चानू खाइंडे शीलएम ने 3-3 गोल किए, स्नेहा पटेल, काजल और कृष्णा शर्मा ने 1-1 गोल किया
less than 1 minute read
Google source verification
Chhattisgarh Hockey Match

Chhattisgarh Hockey Match: अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेली जा दूसरी वेस्ट जोन जूनियर बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को बालिका वर्ग का एक ही मैच खेला गया। मैच हॉकी मध्यप्रदेश विरुद्ध हॉकी गुजरात के मध्य खेला गया। हॉकी मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक आसान जीत हासिल की। मध्यप्रदेश की ओर से टीम के कप्तान पालक गुप्ता चानू खाइंडे शीलएम ने 3-3 गोल किए, स्नेहा पटेल, काजल और कृष्णा शर्मा ने 1-1 गोल किया।

प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को एक ही मैच खेला गया, जिसमें में मैन ऑफ द प्लेयर का पुरस्कार ( Chhattisgarh Hockey Match ) हॉकी मध्यप्रदेश की चानू खाइडे शीलएम को उपस्थित प्रीति वैष्णव, सचिव छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी, फिरोज अंसारी, सचिव आयोजन समिति, प्रिंस भाटिया मृणाल चौबे द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Chhattisgarh Hockey Match: आज के मैच :-

बालिका वर्ग में :- हॉकी महाराष्ट्र विरुद्ध दादर नागर हवेली के मध्य सुबह 7 बजे

गोवा हॉकी विरुद्ध हॉकी राजस्थान के मध्य सुबह 9 बजे खेला जाएगा

बालक वर्ग में :- गोवा हॉकी विरुद्ध हॉकी राजस्थान के मध्य 11 बजे, हॉकी महाराष्ट्र विरुद्ध हॉकी मध्यप्रदेश के मध्य 2 बजे, छग हॉकी विरुद्ध हॉकी गुजरात के मध्य 4 बजे खेला जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग