Holi 2023 Kab Hai: हिंदू पंचाग के अनुसार होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। होली के त्योहार को लेकर दुविधा है तो आइए जानते हैं होली किसी दिन मनाई जाएगी।
Holi Kab hai 2023: रंगों का त्योहार होली (Holi 2023) हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन बाद मनाया जाता है। हिंदू धर्म में होली (Holi 2023) एक प्रमुख त्योहार है। होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप देखा जाता है। होली (Holi 2023) के एक दिन पहले पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है। होली (Holi Kab hai 2023) के दिन सभी मिलकर एक दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाते हैं। होली (Holi Kab hai 2023) के 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है। मान्यता है कि होलाष्टक लगने के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा तिथि को लेकर कई मतभेद है जिसकी वजह से होली के त्योहार को लेकर दुविधा है कि होली 7 मार्च को है या फिर 8 मार्च को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं होली किसी दिन मनाई जाएगी। हिंदू पंचाग के अनुसार, इस साल 7 मार्च के दिन होलिका दहन किया जाएगा। वहीं, 8 मार्च के दिन होली मनाई जाएगी।
holika dahan 2023 Shubh Muhurat: होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
होलिका दहन का मुहूर्त (Holika Dahan 2023 Shubh Muhurat) 7 मार्च के दिन शाम को 6 बजकर 24 मिनट से रात 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। यानी इस बार होलिका दहन (Holika Dahan 2023 Shubh Muhurat) के लिए कुल 2 घंटे 27 मिनट का समय रहेगा। वहीं, होलिका दहन (Holika Dahan 2023 Shubh Muhurat) के दिन भद्रा सुबह 5 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। ऐसे में होलिका दहन (Holika Dahan 2023 Shubh Muhurat) के समय भद्रा का साया इस बार नहीं होगा।
8 मार्च को खेली जाएगी होली
होलिका दहन के अगले दिन होली (Holi Date 2023) का त्योहार मनाया जाएगा। इस साल होली 8 मार्च दिन बुधवार को खेली जाएगी। 8 मार्च को चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि शाम 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगी।