13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशिफल: आज तुला राशि के लिए है बेहतर योग, खरीद सकते हैं वाहन

आज का दिन तुला राशि के लिए बेहतर है। आप आज के दिन शुभ मुहूर्त में वाहन खरीद सकते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ है।

2 min read
Google source verification
horoscope news

rashifal 19 january 2019

रायपुर. आज का दिन तुला राशि के लिए बेहतर है। आप आज के दिन शुभ मुहूर्त में वाहन खरीद सकते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ है। कही से भी शुभ समाचार मिल सकता है। जानें सितारें-

मेष - आज आपको परिजनों, इष्ट मित्रों से भेंट, उपहार की प्राप्ति होगी। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। मेहमानों का आगमन होगा। अचानक धन प्राप्ति संभव है।
वृषभ - दिन शुभ है। सुबह से ही कार्यों की व्यस्तता बनी रहेगी। घरेलू कार्य में दिन बीतेगा। व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे और सफल होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
मिथुन- काम की व्यस्तता में परिवार को नजरअंदाज कर रहे हैं। अपरिचित व्यक्तियों के सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सोचे काम समय पर पूरे होंगे।
कर्क- आज परिजनों के साथ सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यक्तिगत समस्या का निदान होगा। व्यापारिक कार्य से यात्रा हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखकर कार्य करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
सिंह- आज का दिन आप मेहमानों की खातिरदारी में लगे रहेंगे। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्नता दर्शाएंगे पर संभल कर रहें।
कन्या- व्यवसाय में सतर्कता एवं सावधानीपूर्वक योजनाओं को अंजाम दें। लापरवाही से काम नहीं करें। विद्यार्थी शिक्षा में सफलता अर्जित करेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। वाहन सुख मिलेगा।
तुला- आज लाभकारी निवेश बढ़ेगा। बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों का लाभ मिलेगा। वाहन प्राप्ति के योग हैं। जोखिम, जवाबदारी के कामों में सावधानी आवश्यक है। आर्थिक लाभ होगा।
वृश्चिक- आज व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। आशानुरूप आमदनी होगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। हनुमान जी की आराधना करें।
धनु- दिन की शुरुआत भक्ति भाव से होगी। स्थायी संपत्ति, क्रय-विक्रय से लाभ होगा। अनुभव का लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण से नाखुश रहेंगे। किसी की भी निंदा न करें।
मकर- समय पर काम होने से राहत मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में अनुभव से लाभ होगा। निवेश में सफलता मिलेगी। समय का सदुपयोग होगा। मित्रों के साथ देव दर्शन होंगे।
कुम्भ- कारोबार में दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें। व्यवहारकुशलता एवं सहनशक्ति के बल पर समस्या का समाधन होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। यात्रा संभव है।
मीन- दूसरे के भरोसे अपना नुकसान कर लेंगे। आर्थिक मामलों में आज लाभ होगा। कार्यस्थल पर प्रलोभन से बचें। परिवार की समस्याएं स्वविवेक से हल होंगी। दूसरों को देखकर द्वेष करना छोड़ दें।