18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर में VIP पहचान का दावा और फिर बवाल, बीच सड़क लोगों ने युवक की कर दी धुनाई

Aryan Purohit Raipur: रायपुर के मोतीबाग में रैश ड्राइविंग को लेकर विवाद के बाद होटल कारोबारी नितेश पुरोहित के बेटे आर्यन पुरोहित की पिटाई का वीडियो वायरल।

2 min read
Google source verification
Raipur Thar Accident

रायपुर में रैश ड्राइविंग पर बवाल (photo source- Patrika)

Raipur Thar Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रैश ड्राइविंग को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में होटल कारोबारी और कथित शराब घोटाले के आरोपी नितेश पुरोहित के बेटे आर्यन पुरोहित के साथ सड़क पर बहस और हाथापाई होती दिखाई दे रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मोतीबाग इलाके का बताया जा रहा है।

Raipur Road Rage: तेज रफ्तार थार से मचा हंगामा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आर्यन पुरोहित अपनी थार (CG13 AT 7722) को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। आरोप है कि मोतीबाग के सामने उसने कई बाइक सवारों को कट मारा और इसी दौरान एक बाइक को टक्कर लग गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन रुकवाकर विरोध जताया, जिसके बाद बहस शुरू हो गई।

पहचान और रसूख का हवाला देने का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आर्यन पुरोहित ने अपनी पहचान और प्रभाव का हवाला देकर लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने खुद को ढेबर परिवार का परिचित बताया और पुलिस बुलाने की बात कही। साथ ही गिरिराज होटल के मालिक होने का दावा करते हुए धौंस जमाने का भी आरोप लगाया गया। हालांकि दूसरी ओर आर्यन पुरोहित ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उसे गालियां दीं।

वायरल वीडियो में दिखी हाथापाई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सड़क पर लोगों की भीड़, तीखी बहस और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। वीडियो में एक राहगीर आर्यन पुरोहित को थप्पड़ मारते हुए भी नजर आ रहा है। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की।

Giriraj Hotel Raipur: पुलिस तक नहीं पहुंची शिकायत

घटना का वीडियो वायरल होने के बावजूद अब तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो सामने आने के बाद सोशल Media पर घटना को लेकर बहस तेज हो गई है। एक पक्ष रैश ड्राइविंग को लेकर नाराजगी जता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष बिना जांच के किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचने की बात कह रहा है। फिलहाल पुलिस शिकायत और जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।