19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैसे रहा क्लैट-2022, टॉप थ्री लॉ यूनिवर्सिटी के लिए कितने मार्क्स चाहिए

65 प्लस माक्र्स आए तो हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी नया रायपुर में मिल सकता है दाखिला

less than 1 minute read
Google source verification
कैसे रहा क्लैट-2022, टॉप थ्री लॉ यूनिवर्सिटी के लिए कितने मार्क्स  चाहिए

कैसे रहा क्लैट-2022, टॉप थ्री लॉ यूनिवर्सिटी के लिए कितने मार्क्स चाहिए

रायपुर.देश की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए कॉमल लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) का आयोजन रविवार को हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी नया रायपुर में हुआ। इसमें पांच सेक्शन आए थे। दो घंटे में 150 सवाल हल करने थे। सही आंसर पर एक नंबर और गलत जवाब पर ०.२५ माइनस मॉर्किंग थी। एक्सपर्ट श्याम वर्मा ने बताया कि जिन बच्चों का 150 में 90 से 95 के बीच में माक्र्स आएंगे वे एनएलएस बैंगलोर में, नल्सर हैदराबाद, एनयूजेएस कोलकाता यहां से कॉल की उम्मीद कर सकते हैं। हिदायतुल्लाह लॉ नेशनल यूनिवर्सिटी नया रायपुर में दाखिले के लिए (छत्तीसगढ़ डोमिसाइल) 65 माक्र्स लाने होंगे। वर्मा ने क्वेश्चन पेपर का एनॉलिसिस भी किया है।

किस सेक्शन से कैसे सवाल आए

इंग्लिश: इसमें 30 सवाल पूछे गए। इसमें टोटल 6 पैसेजेस आए थे। प्रत्येक में पांच सवाल थे। पैसेज लंबे थे। कंटेंट का लेवल मीडियम था।

जीके: जीके में अक्सर तीन से छह महीने का प्रश्न पूछा जाता है लेकिन इसमें ऐसा था कि क्वेश्वचन 10 से 11 महीने पुराने थे। ओवरऑल लेवल डिफिकल्ट था। सवालों की संख्या 35 थी।

लॉजिकल रीजनिंग: यह टफ सेक्शन रहा। इसमें 30 सवाल पूछे गए। छह पैसेजेस में पांच-पांच सवाल पूछे गए। इसमें एनॉलिटिकल रीजनिंग के एक भी सवाल नहीं पूछे गए। पूरे के पूरे पैसेज बेस्ड थे यानी क्रिटिकल रीजनिंग के सवाल थे। इसे टफ माना जा सकता है।

लीगल रीजनिंग: टोटल आठ पैसेजेस आए थे। 40 सवाल थे। मीडियम लेवल के सवाल थे।

क्वांटेटेटिव टेक्नीक : इसमें डेट और केस लेस टाइप के सवाल पूछे जाते हैं। 15 सवाल पूछे गए जिसमें दो सेट सॉल्व करने लायक थे। इसमें एक काफी टफ था।