रायपुर। CG Crime News: शराब पीने के लिए पैसे देने से मना करने पर युवक पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र है। पुलिस के अनुसार समता कॉलोनी अर्जुन नगर निवासी लक्ष्मी कुन्बी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 नवंबर की रात करीब 12 बजे खाना खाकर अपने परिवार के साथ सो गए थे। तभी रात करीब 1 बजे उसके घर के दरवाजे को बाहर से खटखटाने की आवाज आई।