9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG मानसून सत्र : मंत्री कवासी लखमा को कहा I Love You, विधायक बोले- अश्लीलता भरी है.. हंगामे के बीच लगे ठहाके

CG Assembly monsoon session : सदन में आज उस समय जोरदार ठहाके लगे जब बीजेपी विधायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री कवासी लखमा को I Love You कह दिया।

2 min read
Google source verification
minister_kawasi_lakhma_news_.jpg

रायपुर। CG politics : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में आज उस समय जोरदार ठहाके लगे जब बीजेपी विधायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री कवासी लखमा को I Love You कह दिया। इस पर एक ओर जहां जोरदार बयानबाजी का ठकराव देखने को मिला तो वहीं हंगामा भी हुआ।

यह भी पढ़ें: VIDEO: मौन जुलूस निकालकर जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन, कहा- जैन साधुओं के हत्यारों को दे सजा

दरअसल विधायक अजय चंद्राकर ने कवासी लखमा और सीएम बघेल को I Love You कहा है। जिसके बाद विधायकों में खलबली मच गई। एक के बाद एक सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने बयान दिया। कांग्रेस के विधायक अरुण वोरा ने कहा, कि अजय चंद्राकर की I Love You बोलने की उम्र नहीं है। अगर वे इस उम्र में आई लव यू बोलेंगे तो हम क्या करेंगे। इस बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि आपके दिमाग में अश्लीलता भरी है। इस पर अरुण वोरा ने आपत्ति जताई।

यह भी पढ़ें: PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा... 26 जुलाई को रायगढ़ और 1 अगस्त को बस्तर आ सकते हैं प्रधानमंत्री, चल रही चर्चा

आई लव यू को लेकर चल रही चर्चा को लेकर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने अजय चंद्रकार से कहा, कि आज आप संतुष्ट नजर आ रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के आने पर उत्तेजित हो गए। अध्यक्ष के बयान के बाद सदन में जोरदार ठहाके लगने शुरू हो गए।

यह भी पढ़ें: मेहरबान हुआ मानसून, झमाझम बारिश से लबालब हुआ गंगरेल बांध, सिंचाई के लिए मिल रहा पानी

अश्लील पोस्ट का मुद्दा उठा

कबीरपंथी गुरु की फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट करने का मामला सदन में गरमाया रहा। विपक्ष का आरोप है कि 15 दिन बाद भी पुलिस पोस्ट करने वालों को पकड़ नहीं पा रही है। इस पर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है। विपक्ष इसमें राजनीति करके हमारे धर्म गुरु का अपमान कर रहा है। इसके बाद सत्ता विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जिसके बाद सदन की कार्रवाई 5 मिनट तक के लिए स्थगित हो गई।

यह भी पढ़ें: ABVP ने 2 घंटे हाइवे पर किया चक्काजाम, आम जनता के साथ छोटे बच्चों भी होते रहे परेशान.....पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी