
IAS Officers: छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसरों ने केंद्र सरकार के तय फारमेंट में अपनी संपत्तियों का लेखा-जोखा पेश किया है। पत्रिका इस बार 2005 बैच के 7 आईएएस अफसरों की जानकारी साझा कर रहे हैं। इसमें सचिव रजत कुमार ने अपने पास कोई भी संपत्ति नहीं होने की जानकारी दी है। वहीं, इस बैच के आईएएस मुकेश कुमार बंसल और टोपेश्वर वर्मा के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है। इन संपत्तियों में परिवारिक हिस्सेदारी के साथ विरासत में मिली संपत्ति की जानकारी शामिल हैं।
रायपुर के सेरीखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्ग फीट का प्लाट है। इसे हाउसिंग बोर्ड से खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 16 लाख 01 हजार 731 रुपए है।
वर्ष 2005 बैच के इस आईएएस अफसर के नाम पर कोई संपत्ति नहीं है। उन्होंने केंद्र की ओर से जारी पारर्पेट में निल लिखा है।
रायपुर के सेरीखेड़ी में स्वयं के नाम पर आवासीय प्लाट है। इसकी वर्तमान कीमत 30 लाख रुपए है। इसे हाउसिंग बोर्ड से खरीदा था।
विधानसभा रोड स्थित स्वर्ण भूमि कॉलोनी में एक मकान है। इसे करीब 1 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 3 करोड़ रुपए हैं। इसके लिए लोन लिया था।
नया बाजार, सुनाम पंजाब के 700 वर्गफीट की एक दुकान है। इसकी वर्तमान कीमत 1 करोड़ रुपए है। यह विरासत में मिली है। इससे तीन लाख रुपए सालाना की आय होती है।
महासमुंद में 1605 वर्गफीट का मकान है। इसे 50 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 1.25 करोड़ है। इसके लिए लोन लिया था। इससे सालाना 9 लाख रुपए की आय होती है।
नवा रायपुर में एक दुकान है। इसे 80 लाख रुपए में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत लगभग 1.25 करोड़ है। इसके लिए बैंक से लोन लिया था।
आईएमटी, मानेसर, हरियाणा 2 करोड़ रुपए की एक दुकान है। इसकी वर्तमान कीमत 3 करोड़ 50 लाख रुपए है। इसे एक पुरानी प्रॉपर्टी बेचकर और लोन लेकर खरीदा था। इससे 22.20 लाख रुपए ही सालाना आय होती है।
सुनाम पंजाब में 70 लाख रुपए एक मकान है। इसकी वर्तमान कीमत 1 करोड़ रुपए हैं। इससे 13.50 लाख रुपए की सालाना आय होती है।
विधान सभा रोड में स्वर्णभूमि में एक प्लॉट है। इसे 1.30 करोड़ में खरीदा था। इसकी वर्तमान कीमत 1.50 करोड़ रुपए हैं।
रायपुर रिंग रोड पर 2800 वर्गफीट की एक बिल्डिंग है। इसे 2 करोड़ रुपए में खरीदा था।
IAS Officers: रायपुर तिल्दा के तरपोंगी में 4.7610 हैक्टेयर मकान व कृषि जमीन है। इसकी कीमत 2 करोड़ 50 लाख 19 हजार 500 रुपए है। इसमें परिवारिक हिस्सेदारी है। यह मां से विरासत में मिली थी। इससे हर साल 7 लाख रुपए की आय होती है।
रायपुर के देवरी में कृषि जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 45 लाख रुपए है। इसमें परिवारिक हिस्सेदारी है। यह पिता से विरासत में मिली थी। इससे हर साल 1.50 लाख रुपए की आय होती है।
रायपुर के अकोली में 4 हैक्टेयर कृषि जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 2 करोड़ 15 लाख 25 हजार रुपए है। इसमें परिवारिक हिस्सेदारी है। यह पिता से विरासत में मिली थी। इससे हर साल 6 लाख रुपए की आय होती है।
रायपुर के पंडरभट्टा में कृषि जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 29 लाख रुपए है। इसमें परिवारिक हिस्सेदारी है। यह पिता से विरासत में मिली थी। इससे हर साल 1 लाख रुपए की आय होती है।
कमल विहार में पत्नी के नाम पर आवासीय प्लाट है। इसे 47 लाख 52 हजार 100 रुपए में खरीदा था।
रायपुर के सेरीखेड़ी में स्वयं के नाम पर 3600 वर्ग फीट आवासीय प्लाट है। इसकी वर्तमान कीमत 16 लाख 01 हजार 731 रुपए है। इसे हाउसिंग बोर्ड से खरीदा था।
रायपुर में पत्नी के नाम पर 4000 वर्ग फीट का आवासीय प्लाट है। इसकी वर्तमान कीमत 25 लाख रुपए है। यह उनके पिता से विरासत में मिली थी।
रायपुर तिल्दा के तरपोंगी में 24. 6370 हैक्टेयर जमीन है। इसकी वर्तमान कीमत 12 करोड़ 40 लाख रुपए है। इसमें परिवारिक हिस्सेदारी है। इससे 8 लाख रुपए की सालाना आय होती है।
Updated on:
29 Apr 2025 10:10 am
Published on:
29 Apr 2025 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
