27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हजार रुपए में एंट्री, अंदर नशा-अश्लीलता: राजधानी में बढ़ रहा ‘स्ट्रेंजर पार्टियों’ का जाल, नेताओं-अफसरों के बच्चे भी शामिल!

Crime News: स्ट्रेंजर पार्टियों में अधिकांश कारोबारी, नेताओं और अफसरों के बच्चे शामिल होते हैं। रविवार को रायपुर में भी इसी तरह की एक स्ट्रेंजर पार्टी होने वाली थी।

2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Khyati Parihar

image

नारद योगी

Apr 27, 2026

हजार रुपए में एंट्री, अंदर नशा-अश्लीलता (फोटो सोर्स- AI)

हजार रुपए में एंट्री, अंदर नशा-अश्लीलता (फोटो सोर्स- AI)

CG Crime News: राजधानी में नशा और अश्लीलता फैलाने वाली स्ट्रेंजर पार्टियों पर रोक नहीं लग पा रही है। ऐसी पार्टियों का सोशल मीडिया में जमकर प्रचार-प्रसार होता है। इसमें एंट्री फीस भी रहती है। युवक-युवतियों से इंस्टाग्राम व फेसबुक के जरिए इन पार्टियों में शामिल होने की अपील की जाती है। इसके बाद तय स्थान पर पार्टी आयोजित होती है। इसमें कई तरह का नशा परोसा जाता है और अश्लील हरकतें भी करते हैं।

इन पार्टियों का आयोजन दूसरे शहरों की इवेंट मैनेजमेंट कंपनियां लोकल आयोजकों के साथ मिलकर कर रही हैं। इन पार्टियों में अधिकांश कारोबारी, नेताओं और अफसरों के बच्चे शामिल होते हैं। रविवार को रायपुर में भी इसी तरह की एक स्ट्रेंजर पार्टी होने वाली थी। इसका जमकर विरोध हुआ तो कैफे वाले ने पार्टी की बुकिंग रद्द कर दी।

स्ट्रेंजर मीटअप में 1-1 हजार एंट्री फीस

स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी राजेंद्र नगर इलाके के नुक्कड़ कैफे में होने वाली थी। पिछले कई दिनों से इंस्टाग्राम में इसका प्रचार किया जा रहा था। इसमें एक वीडियो डाला गया था, जिसमें युवक-युवतियां डांस करते हुए नजर आ रहे थे। इसमें शराब, हुक्का परोसा गया था। बताया जाता है कि पंजाब की इवेंट कंपनी पहले भी रायपुर में इस तरह का आयोजन करवा चुकी है। एंट्री फीस 1 हजार रुपए तय की गई थी। सोशल मीडिया में पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद बजरंग दल ने इस पर आपत्ति जताते हुए पार्टी रद्द करने की मांग की थी।

क्या होती है स्ट्रेंजर पार्टी

स्ट्रेंजर पार्टी के जरिए अनजान युवक-युवतियां एक-दूसरे से दोस्ती करते हैं। बातचीत, डेटिंग, खाना-पीना आदि करते हैं। इसके अलावा कुछ खेल भी करते हैं। आइस-ब्रेकिंग गेम्स, डांस, म्यूजिक आदि इसमें शामिल होता है। युवक-युवतियों के लिए शुल्क अलग-अलग होता है। इसमें नशाखोरी और अश्लीलता भी होती है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

शहर में पहले भी इस तरह की पार्टी आयोजित करने की तैयारी थी। इसमें पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। 17 सितंबर 2025 को न्यूड पार्टी करने के लिए सोशल मीडिया में प्रचार किया जा रहा था। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने अपरिचित क्लब वालों पर कार्रवाई की। इसमें एंट्री फीस 40 हजार से लेकर 1 लाख रुपए रखी गई थी। हालांकि सोशल मीडिया में अपरिचित क्लब की ओर स्ट्रेंजर पार्टी का वीडियो आज भी चल रहा है। इसी तरह हाइपर क्लब में स्ट्रेंजर पार्टी का प्रचार किया जा रहा था। पुलिस ने क्लब संचालक पर भी कार्रवाई की थी।

विरोध करते रहेंगे

रवि वाधवानी, सहसंयोजक, बजरंग दल, रायपुर के मुताबिक, इस तरह की पार्टियां भारतीय संस्कृति के खिलाफ हैं। जिनकी आड़ में लव जिहाद, अश्लीलता, नशा और फूहड़ता को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस तरह के आयोजनों का लगातार विरोध करते रहेंगे।

नवनीत पाटिल, एसीपी, राजेंद्र नगर के मुताबिक, पुलिस को इस तरह की पार्टी को लेकर किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलेगी, तो पुलिस जांच करके कार्रवाई करेगी।