2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर दहला कांकेर, नक्सलियों के आइइडी ब्लास्ट से पेड़ पर जा अटकी बाइक, दो जवान शहीद

माओवादियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से कल सोमवार को कांकेर के कोयलीबेड़ा के पास आईईडी ब्लास्ट किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 10 Jul 2018, 9:46 AM IST

naxal attack

फिर दहला कांकेर, नक्सलियों के आइइडी ब्लास्ट से पेड़ पर जा अटकी बाइक, दो जवान शहीद

कांकेर. कोयलीबेड़ा ब्लॉक के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र ताड़वाली के जंगल में सोमवार शाम को स्पेशल ज्वाइंट सर्चिंग अभियान पर निकले बीएसएफ के दो जवान आइइडी ब्लॉस्ट के चपेट में आने से शहीद हो गए। इस सर्चिंग अभियान में सभी जवान बाइक पर सवार थे। इस घटना में शहीद दोनों जवान कर्नाटक के थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब 50-60की संख्या में बीएसएफ के जवानों की टोली बाइक से माओवादी सर्चिंग अभियान पर निकली थी। पीवी-९६ गांव के पास ताड़वाली के जंगल में शाम करीब ५ बजे कच्ची सडक़ होते हुए जवान बाइक से जा रहे थे।

READ MORE: नक्सलियों ने ठेकेदार की हत्या कर शव फेंका सड़क किनारे, घटना के विरोध में आज दोरनापाल बंद

इसी दौरान अचानक आइइडी ब्लॉस्ट होने पर एक ही बाइक पर सवार बीएसएफ के दो जवान नित्यानंद नायक एवं संतोष लक्ष्मण जख्मी हो गए। घायल जवानों को तत्काल एम्बुलेंस से बांदे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नक्सल ऑपरेशन प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक अमृत कुजूर में छोटे बेठिया के ताड़वाली के जंगल में स्पेशल सर्चिंग अभियान के दौरान दो जवान आइइडी ब्लॉस्ट के चपेट में आने से शहीद हो गए हैं।

माओवादियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र ताड़वाली के जंगल में सोमवार शाम को आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया। जिसमें दो जवान बम की चपेट में आने से जख्मी हो गए।

READ MORE: नक्सली हमले में 6 जवानों के शहीद होने के बाद झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पुलिस कर रही ये काम

सूत्रों की माने तो आइइडी ब्लॉस्ट इतना तेज था कि जिस बाइक पर दोनों जवान सवार थे वह पेड़ पर अटक गई। बीएसएफ के सभी जवान आगे पीछे बाइक से चल रहे थे। हादसा देर शाम के समय होने के कारण जंगल में जवानों को भारी दिक्कते भी हुईं।