2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नक्सलियों ने ठेकेदार की हत्या कर शव फेंका सड़क किनारे, घटना के विरोध में आज दोरनापाल बंद

बस्तर सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सली विकास नहीं होने देना चाहते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 3 Jul 2018, 12:15 PM IST

naxals kill

नक्सलियों ने ठेकेदार की हत्या कर शव फेंका सड़क किनारे, घटना के विरोध में आज दोरनपाल बंद

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ठेकेदार कपूरचंद राजपूत की हत्या कर दी गई है। बस्तर सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सली विकास नहीं होने देना चाहते। पुलिस के अनुसार इस हत्या में नक्सलियों का हाथ होने की संभावना व्यक्त की गई है। ठेकेदार दोरनापाल में रहते थे। इसलिए इस घटना के विरोध में आज दोरनापाल बंद है।

READ MORE : इन दो खिलाड़ियों ने ले ली 7 जवानों की जान, नक्सलियों से है इनका सीधा कनेक्शन

दरअसल, ये घटना सुकमा जिले के गोरगुंडा गांव की है। जहां सोमवार की देर रात को ठेकेदार कपूरचंद राजपूत की हत्या की गई। हत्या के बाद ठेकेदार के शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया। सुकमा के नक्सली हमेशा से ही विकास कार्यों में रूकावट बनते रहे है। इसलिए पुलिस ने इस हत्या में नक्सलियों का हाथ होने की आशंका व्यक्त की है।

READ MORE : लाल आतंक: नक्सलियों ने सड़क पर 20 से ज्यादा पेड़ काटकर लिखा- आगे जाना मना है..

कपूरचंद राजपूत मूल रूप से उत्तरप्रदेश के अकबरपुर के रहने वाले थे। दोरनापाल में वह पिछले कई सालों से रह रहे थे। इसलिए ठेकेदार की हत्या के विरोध में आज दोरनापाल बंद रहेगा।

READ MORE : नक्सलियों को ग्रामीण पर हुआ मुखबिरी का शक, तो कर दी ऐसी दर्दनाक हत्या

इस घटना में नक्सलियों के शामिल होने की बात कही जा रही है। बस्तर सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सली विकास नहीं होने देना चाहते। जिसके कारण इन इलाकों में नक्सलियों द्वारा सड़क तोड़ना, बसों में आग लगाना और मोबाइल टावर ब्लास्ट करने जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। ताकि यहां विकास न हो सके। इसके अलावा कभी - कभी नक्सली पेड़ गिराकर रास्ते को बाधित भी करते है।