2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नक्सलियों को ग्रामीण पर हुआ मुखबिरी का शक, तो कर दी ऐसी दर्दनाक हत्या

व्यक्ति का मुखबिरी के शक में जन अदालत लगाकर नक्सलियों ने हत्या कर दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 24 May 2018, 12:40 PM IST

naxal news

नक्सलियों को ग्रामीण पर हुआ मुखबिरी का शक, तो कर दी ऐसी दर्दनाक हत्या

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या करने का मामला सामने आया है। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सांवलीबरस में मंगलवार की रात एक व्यक्ति का मुखबिरी के शक में जन अदालत लगाकर नक्सलियों ने हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम सांवलीबरस निवासी दयाराम गावड़े (55) पिता सुकउ राम मंगलवार की रात अपने परिजनों के साथ खाना खाकर सो रहे थे। करीब 11 बजे कुछ नक्सली उसके घर में पहुंचे और उसे घर से उठाकर निकालकर बाहर ले गए। ग्रामीण के परिजनों ने नक्सलियों से छोडऩे के लिए काफी मिन्नते की, लेकिन नक्सलियों ने किसी का एक न सुनी।

गांव के बाहर चौक के पास जनअदालत लगाई गई और ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर उसके शरीर में रस्सी फंसा कर हत्या कर दी गई। सुबह मृत हालत में देखकर ग्रामीणों का होश उड़ गए। ग्राम प्रमुख की सूचना पर पुलिस टीम ने गांव पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्डम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के भोरघाट के पास नक्सली के द्वारा लगाए गए पांच किलो की आईडी को जवानों ने निष्क्रिय किया है। आसपास क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। पंखाजूर क्षेत्र में पुलिस टीम गश्त के लिए निकली थी, इसी दौरान जवान आगे बढ़ते हुए भोरघाट गांव पहुंची, जहां नक्सली ने टीम को नुकसान पहुंचाने के लिए पांच किलो का आईडी बम बरामद किया, जिसे बड़ी सावधानी से डिफ्यूज किया है।

कांकेर के एसपी, केएल धु्रव ने बताया नक्सली ने एक ग्रामीण की हत्या किया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम जाकर जांच कर रही है।