2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Naxal Attack : टाला जा सकता था ये हादसा, बस यहां हो गई बड़ी चूक

सीएम सभा के दो दिन पहले ही जवानों को बड़ा नुकसान, सुरक्षा देने जा रहे जवानों को 50 किलो के आइइडी से घटना को दिया अंजाम, 6 शहीद,1 घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Badal Dewangan

•

Updated: 20 May 2018, 7:28 PM IST

नक्सल ब्रेकिंग

नक्सल ब्रेकिंग

दंतेवाड़ा. बचेली के चोलनार इलाके में हुए इस बड़े हादसे में जहां 6 जवान शहीद हो गए वहीं 1 गंभीर रूप से घायल जवान को रायपुर रेफर किया गया वहां जवानों की सतर्कता से ये हादसा टाला जा सकता था। रोड ओपनिंग पार्टी हमेशा दो पहिया वाहन पर या पैदल निकलती है जिसमें हादसे ना के बराबर होते है वहीं पैदल जाने पर आइइडी भी बरामद कर ली जाती है। लेकिन यहां पर जवानों ने खुद की जान को जोखिम में खुद डालकर चारपहिया वाहन एक्सयूवी 500 में गए जहां रेकी कर रहे नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिला के बचेली ब्लॉक के मात्र 10 किलो मीटर पहले ही जवानों को आइइडी से उड़ा दिया है बताया जा रहा है कि जवान सड़क निर्माण में लगे लोगों को सुरक्षा देने निजी वाहन से जा रहे जवानों को नक्सलियों ने करीब 50 किलो आइइडी ब्लास्ट कर उड़ाया है जिसमें पहले पांच एवं 1 जवान अस्पताल में इलाज के दोरान शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि, लगभग 50 किलो आइइडी का इस्तेमाल इस घटना में हुआ है। ब्लास्ट के बाद सड़क पर लगभग 7 फिट का गड्ढा हुआ है। और जिस गाड़ी में जवान सवार होकर सड़क निर्माण पर लगे लोगों को सुरक्षा देने जा रहे थे उस वाहन के परखच्चे उड़ गए है।

आइइडी ब्लास्ट के बाद हुइ मुठभेड़
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, आइइडी ब्लास्ट के बाद जवानों पर नक्सलियों फायरिंग भी की जिससे जवानों को और नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालाकि, नक्सली कभी भी निजी वाहन को निशाना नहीं बनाते है लेकिन ये चर्चा का विषय है कि, इस बार ये कैसे मुमकिन हुआ कि नक्सलियों ने उसी निजी वाहन को निशाना बनाया जिसमें जवान जा रहे थे।

ले गए सारे हथियार
आइइडी ब्लास्ट के बाद जवानों पर फायरिंग कर उन्हें शहीद करने के बाद नक्सली सारे हथियार लूट कर ले गए जिसमें 4 इंसास एवं 2 एके 47 शामिल है। बताया जा रहा है कि, ड्राइवर के पास हथियार नहीं होने की बात सामने आ रही है। सारे आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद है। घटनास्थल का जायजा लिया जा रहा है। दोनो घायल जवानों को रायपुर रेफर करने की तैयारी जारी है।

उड़ गए गाड़ी के परखच्चे
50 किलो की आइइडी के विस्फोट से सड़क पर 7 फिट का गड्ढा होने के साथ-साथ जवानों के साथ ही गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए है। जिसमें सवार जवानों में पांच जवान मौके पर ही शहीद हो गए। दो गंभीर रूप से घायल जवानों को रायपुर ले जाने की तैयारी करते समय एक गंभीर रूप से घायल जवान भी शहीद होने की बात सामने आ रही है।

अधिकारी नहीं समझ पा रहे कुछ
घटनास्थल पर मौजूद आला अधिकारियों ने घटना की पुष्टि तो कर दी है लेकिन फिलहाल कुछ कहने से बच रहे है। उनका कहना है कि, 5 जवान शहीद हुए है तथा दो घायल जवानों को रायपुर रेफर किया जा रहा है। इसके बाद अधिकारियों ने कहा इसके आगे की जानकारी बाद में दे दी जाएगी।