
Naxal Breaking : बीजापुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़, एक वर्दीधारी माओवादी ढ़ेर, हथियार व दैनिक सामान बरामद
जगदलपुर/बीजापुर. बस्तर संभाग में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान से पुलिस जवानों को बड़ी सफलता हासिल हो रही है। इसी कड़ी में बीजापुर में जवानों ने एक और सफलता हासिल की है। पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें एक वर्दीधारी माओवादी ढेर हो गया है मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की सर्चिंग की जा रही है। आपको बता दें कि, घटनास्थल का जायजा लेने से वहां हथियारों के मिलने व दैनिक उपयोगी सामान मिलने की खबर भी आ रही है।
घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर हमला कर दिया
मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के गंगालूर थानाक्षेत्र में एठ्ठापाल के जंगलों में गंगालूर थानाक्षेत्र से पुलिस पार्टी सर्चिंग के लिए जंगलों की ओर निकली थी तभी घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों पर फायरिंग कर दी और नक्सलियों को ही ये घात लगाकर फायरिंग करना महंगा पड़ गया और उनका एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया। नक्सली इस मौत के बाद मौके से भाग गए।
फायरिंग बंद होने के बाद सर्चिंग के दौरान
फायरिंग के बाद जवानों ने घटनास्थल का जायजा लिया जिसमें जवानों को नक्सली के उपयोग में लाने वाले हथियार और दैनिक उपयोग सामान भी बरामद हुए है। इस घटना के बाद उस जंगल में सर्चिंग तेज कर दी गई है।
एसपी ने की पुष्टि
बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने इस मुठभेड़ की पुष्टि कर दी है और दैनिक सामान व हथियार बरामद होने की बात भी कही है और नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। और घटनास्थल के आसपास की जगह की सर्चिंग तेज कर दी गई है। घटनास्थल से खून के और भी धब्बे मिले है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, और नक्सलियों के घायल हुए है।
जगदलपुर/ सुकमा. 20 से अधिक संगीन वारदात में शामिल व नौ मामलों में वारंटी एरिया कमांडर जग्गू को मार गिराने में सुकमा पुलिस कामयाब रही। इस पर सरकार ने तीन लाख का इनाम भी घोषित कर रखा था। मारे गए माओवादी के आसपास से सुरक्षाबलों को 315 बोर कट्टा, जिंदा राउंड, भरमार, क्लेमोर माइंस, रिमोट बैटरी, 303 रायफ ल का जिंदा राउंड, जिलेटिन राड, डेटोनेटर, कोर्डेस वायर, एसअलआर का खाली खोखा, इंसास रायफल का खाली खोखा, एके 47 का खाली खोखा नक्सली वर्दी, रोडिय़ों, आईईडी सर्किट, दवाइयां समेत अन्य सामान मिला। इस पर कुछ माह पहले एक सरपंच की हत्या का भी आरोप था। मिली जानकारी के अनुसार शानिवार को फु लबगडी के गंधारपारा में यह मुठभेड़ हुई थी।
Published on:
2 Jul 2018, 11:56 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.