व्यवसायी रवि मोटवानी और मनीष भोजवानी के अनुसार, हर्बल गुलाल बाजार में 100 से 120 रुपए किलो बिक रहा है। जबकि, रंगोली का गुलाल 10 से 40 किलो है। असली हर्बल कलर 40 रुपए का 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं, कैमिकल युक्त कलर 5 से 7 रुपए के पाउच में बिक रहे हैं। रंग-पिचकारियों के बाजार में चीनी आइटम्स की अब भी अच्छी-खासी घुसपैठ है। हां, ये बात जरूर है कि लोग अब स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं।