
,eavy rain,weather update,IMD alert,weather news,monsoon news,monsoon alert,Weather forecast,weather alert,rain alert,Monsoon Update,
रायपुर. मौसम विभाग का बड़ा अपडेट आया है। बंगाल की खड़ी में प्रभावशाली बिंदु पर एक मजबूत सिस्टम बन रहा है। इससे कुछ ही देर में खतरनाक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका दिसा,रतलाम, बेतूल, ब्रम्हपुरी, कांकेर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर से होते हुए पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। जो एक माध्यम समुद्र तल से 5 किलोमीटर ऊंचाई पर है।
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। लगातार बारिश होने से रायपुर शहर के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक ये दौर आगे भी जारी रहेगा। कई संवेदनशील स्थानों पर वज्रपात की संभावना है।
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण उड़ीसा और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। एक हवा का शेयर जोन 20 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर मध्यम समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई के बीच स्थित है। इस वजह से प्रदेश में मानसून बना हुआ है।
इन जिलों में अलर्ट
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के लिए हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बस्तर जिले के अधिकांश जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
प्रदेश में हुई बारिश के आंकड़े (सेंटीमीटर में)
लोहंडीगुड़ा-7 सेमी,भोपालपट्टनम-6 सेमी, आरंग, बस्तर, नगरी-4,बिल्हा, कोटा, भैरमगढ़, गंडई, जांजगीर, पथरिया, कसडोल, कटघोरा-3 सेमी, बकावंड, मालखरौदा, कोंडागांव, पलारी, पौडी उपरोरा, बसना, लाभाडीह, तखतपुर - 2 सेमी, बलौदा, पेंड्रा रोड, चांपा, बडेराजपुर, बारमकेला, पामगढ़, सहसपुरलोहारा, मैनपुर, माकड़ी, सरायपाली, छुईखदान खरसिया, गरियाबंद, शिवरीनारायण, उभरा, जैजैपुर, बीजापुर, बलौदाबाजार, थानखमरिया, कटेकल्याण, दरभा सुकमा, अकलतरा - 1 सेमी तथा कुछ और स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई।
Updated on:
25 Jul 2023 09:00 pm
Published on:
25 Jul 2023 08:58 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
