2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम की घोषणा पर अमल : बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स आज भरेंगे उड़ान

119 विद्यार्थियों के अभिभावकों ने विभाग को दिया सहमति पत्र 125 टॉपर्स का सीएम हाउस में सम्मान।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Abhinav Murthy

•

Updated: 7 Oct 2022, 9:12 PM IST

cm bhupesh baghel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप (प्रावीण्य सूची में शामिल होने वाले) करने वाले छात्र को सीएम भूपेश बघेल ने हेलीकॉप्टर में सैर कराने का वादा किया था। सीएम के वादा को अब छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी पूरा कर रहे हैं।

माशिमं सचिव प्रोफेसर विजय कुमार गोयल ने बताया, कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 की बोर्ड परीक्षा में 125 छात्र-छात्राओं ने प्रावीण्य सूची में जगह बनाई है। इनमें कक्षा 10वीं के 90 और कक्षा 12वीं के 35 छात्र शामिल है। इन सभी को हेलीकॉप्टर से सैर कराई जाएगी। शनिवार 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मेधावी विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर की सैर कराई जाएगी। हेलीकॉप्टर में 7 सीटें होने के कारण एक बार में 7 विद्यार्थी ही सैर कर पाएंगे। टॉपर्स को सैर कराने के लिए हेलीकॉप्टर 18 बार उड़ान भरेगा। माशिमं ने टॉपर्स विद्यार्थियों और उनके परिजनों से युक्त सहमति पत्र मांगा था। 125 टॉपर्स में से 119 टॉपर्स और उनके परिजनों ने सहमति पत्र हस्ताक्षर करके विभाग को दे दिया है।