
File Photo
नवागढ़. नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हीरागढ़ में रविवार की रात 11 बजे जमीन विवाद की वजह से छोटे ने बड़े भाई की लकड़ी के बत्ते से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे बड़े भाई की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हीरागढ़ का मामला।
नवागढ़ पुलिस के अनुसार राजेश कश्यप(22) पिता रामशरण का अपने बड़े भाई श्रीनाथ (26) का जमीन संबंधित पुराना विवाद था। दोनों के बीच बंटवारे से संबंधित हमेशा विवाद होते रहता था। हर बार की तरह शनिवार की रात को दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। विवाद बढ़ता गया और राजेश ने अपने बड़े भाई श्रीनाथ पर लाठी के बत्ते से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे उसे गंभीर अवस्था में नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। जिसमें आरोपी नशे में था और कुछ बोलने से घबरा रहा था। इसके बाद रविवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को विधिवत हिरासत में लिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बंटवारे के विवाद के चलते ही हत्या
बताया जा रहा है कि राजेश ने प्रेम विवाह किया था। जिससे उसका पिता क्षुब्ध था और उसे बंटवारा नहीं देना चाहता था। दरअसल, इनके घर में नया मकान बनाने का काम चल रहा है। जिसके लिए पैसों की कमी थी। पैसों के विवाद के लिए घर में तनाव का माहौल था। पिता चाहता था कि दोनों बेटे 50-50 हजार दो। जिससे दोनों के बीच विवाद के चलते तनाव था।
Published on:
20 Feb 2023 04:21 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
