8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway Board: प्रदेश को रेलवे बोर्ड का बड़ा तोहफा, दो नई रेल लाइन के फाइनल सर्वे को मिली मंजूरी

Indian Railway Board: रेलवे बोर्ड ने छत्तीसगढ़ के कोरबा-अंबिकापुर के लिए नई रेलवे लाइन के फाइनल सर्वे को मंजूरी दे दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 17 Aug 2024, 11:31 AM IST

Indian Railway Board

Indian Railway Board: रेल मंत्रालय से छत्तीसगढ़ राज्य के लिए दो अहम नई रेल लाइन (railway line) के फाइनल सर्वे को मंजूरी दी है। इसके साथ ही कोरबा-अंबिकापुर नई रेल लाइन का रास्ता साफ हो गया है। इसी तरह गढ़चिरौली-बचेली (व्हाया-बीजापुर) नई रेल लाइन (railway line) महाराष्ट्र एवं छतीसगढ़ के साथ आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व ओडिशा राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी साबित होगी।

यह भी पढ़ें: CG Politics: जल्द जारी होगी निगम-मंडल की नियुक्तियां, प्रबल दावेदार भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक-दूसरे को दे रहे बधाई…

Indian Railway Board: जल्द होगा नई रेल लाइन का निर्माण

रेल अफसरों के अनुसार, कोरबा से अम्बिकापुर 180 किमी.और गढ़चिरोली से बचेली (व्हाया-बीजापुर) 490 किमी नई रेल लाइन (railway line) का निर्माण होना है। इसके लिए फाइनल सर्वे व डीपीआर तैयार करने के लिए रेल मंत्रालय ने 16.75 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।

कोरबा से अम्बिकापुर के बीच नई रेल लाइन railway line) बनने से छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र के दो प्रमुख शहरों ऊर्जा नगरी कोरबा एवं सरगुजा मुख्यालय रेल सेवा से जुड़ जाएगा। जिसे राज्य के विकास के लिए अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: CG Dairy Closed: अपर आयुक्त का बड़ा फैसला, बंद होंगे संचालित डेयरी, शहर से बाहर ले जाने का दिया अल्टीमेटम

दोनों परियोजना पर जल्द काम शुरू होगा

Indian Railway Board: रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों रेल परियोजनाओं के फाइनल सर्वे का मतलब है कि अब काम जल्द ही शुरू होगा, जिसके आधार पर आगे की योजनाएं बनाई जाएंगी। खासतौर आदिवासी अंचलों में रेल पटरी बिछने से सुदूर अंचल भी प्रदेश के प्रमुख शहरों से जुड़ेगा।