18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
वैगन रिपेयर शॉप का निरीक्षण किया, तकनीकी स्टाफ के ज्ञान कौशल को जांचा परखा
Play video

वैगन रिपेयर शॉप का निरीक्षण किया, तकनीकी स्टाफ के ज्ञान कौशल को जांचा परखा

रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वैगन रिपेयर शॉप रायपुर का शुक्रवार को जीएम तरुण प्रकाश ने निरीक्षण किया। इसके बाद प्रधान विभागाध्यक्ष एवं वैगन रिपेयर शॉप के मुख्य कर्मशाला प्रबंधक के साथ बैठक ली। जीएम ने वैगन रिपेयर शॉप निरीक्षण के दौरान स्लाइड प्रजेंटेशन के माध्यम से वैगन रिपेयर शॉप में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। परिसर में वेस्ट टू आर्ट से बने गेटवे ऑफ इंडिया, विशाल गणपति को देखा एवं स्क्रैप के उपयोगीकरण की सराहना की।
Google source verification

रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वैगन रिपेयर शॉप रायपुर का शुक्रवार को जीएम तरुण प्रकाश ने निरीक्षण किया। इसके बाद प्रधान विभागाध्यक्ष एवं वैगन रिपेयर शॉप के मुख्य कर्मशाला प्रबंधक के साथ बैठक ली। जीएम ने वैगन रिपेयर शॉप निरीक्षण के दौरान स्लाइड प्रजेंटेशन के माध्यम से वैगन रिपेयर शॉप में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। परिसर में वेस्ट टू आर्ट से बने गेटवे ऑफ इंडिया, विशाल गणपति को देखा एवं स्क्रैप के उपयोगीकरण की सराहना की। गुडस ट्रेन के वैगनों की मरम्मत के वैगन फ्लो चार्ट का अवलोकन कर व्हील शॉप, सी.टी.आर.बी सेक्शन, बॉगी शॉप , डीवी सेक्शन ,सी.बी.सी सेक्शन , वैगन बॉडी-1 एवं वैगन बॉडी-2 , स्टोर डिपो , गुडस ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम में लगने वाले डिस्ट्रीब्यूटर वॉल की टेस्टिंग एवं एसेंबलिंग, व्हील में लगने वाले बॉगी कंपोनेंट की स्प्रिंग्स बॉगी की मरम्मत मेकैनिज्म को जांचा-परखा एवं तकनीकी स्टाफ के कौशल की जानकारी ली।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़