
IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 की नीलामी में छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ी अजय मंडल और शशांक सिंह पर फ्रेंचाइजी टीमों ने दांव लगाए। जबकि 5 खिलाड़ियों पर बोली ही नहीं लग गई पाई। इनमें प्रदेश के 21 वर्षीय आयुष पांडेय, रणजी टीम के कप्तान अमनदीप खरे, शुभम अग्रवाल, आशीष डहरिया, प्रशांत साई पैंकरा और प्रतीक यादव के नाम शामिल है, जिस पर फ्रेंचाइजी टीमों ने अनसोल्ड कर दिया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के रणजी और अंडर-23 आयु वर्ग के 30 से ज्यादा खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए बीसीसीआई में फार्म भरा है, जिसमें से बीसीसीआई ने 7 को शार्टलिस्ट किया है।
प्रदेश के दो खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। सऊदी अरब के जेद्दाह में आयोजित नीलामी के दूसरे दिन सोमवार को अजय मंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने ऑलराउंडर के रूप में खरीदा है। अजय को उनकी बेस प्राइज 30 लाख रुपए में दिल्ली ने चुना है। वहीं, ऑलराउंडर शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने 5.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। अजय मंडल और शशांक सिंह दोनों छत्तीसगढ़ रणजी और सैय्यद मुश्ताक अली टीम के सदस्य हैं।
आईपीएल-2025 के लिए पंजाब किंग्स द्वारा रिटेन किए जाने वाले शशांक सिंह 5वीं बार आईपीएल में खेलने उतरेंगे। इससे पहले वे दिल्ली, राजस्थान और हैदराबाद की ओर से खेल चुके हैं।
अजय मंडल 2025 में तीसरी बार आईपीएल के लिए खरीदे गए हैं। इस बार उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स हो गई है। इससे पहले 2023 और 2024 में अजय मंडल को चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से चुना गया था।
Published on:
26 Nov 2024 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
