28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर से लेकर मुंबई तक पुलिस ने मारा छापा, करोड़ों का आईपीएल सट्टा फूटा

रायपुर से लेकर मुंबई तक पुलिस ने मारा छापा, करोड़ों का आईपीएल सट्टा फूटा

2 min read
Google source verification
CG News

रायपुर . सटोरियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। मंगलवार को पुलिस ने एक साथ रायपुर और मुंबई में छापा मारा। करोड़ों का सट्टा खिलाने वाले बड़े खाईवाल को गिरफ्तार किया। पहले पुलिस ने रायपुर के सटोरिए को पकड़ा। फिर उसकी निशानदेही पर मुंबई में सट्टा खिला रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक राजेंद्र नगर इलाके में पूरन तांडी आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिला रहा था। उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने रायपुर के ही सटोरिए, जो मुंबई से सट्टा ऑपरेट कर रहे थे। उनकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मुंबई के मीरा रोड स्थित पूनम रेसीडेंसी में छापा मारकर गिरधारी खटवानी को पकड़ा। उसके साथ हीरानंद आडवानी और पारस मानिकपुरी को पुलिस ने पकड़ा। तीनों मुंबई से रायपुर में क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से एक लाख 2 हजार 300 रुपए बरामद किया गया है। आरोपियों का कई राज्यों में नेटवर्क हैं। जहां सट्टे की ऑनलाइन बुकिंग करते थे।

अब तक तीन बड़ी कार्रवाई
- 16 अप्रैल को मौदहापारा इलाके में हुआ था खुलासा
रायपुर के एम. जी रोड स्थित अशोका हेरिटेज होटल में छापामार कर आईपीएल सट्टा का खुलासा था है। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर तुरंत एक्शन आई और देर रात रेड मारी। होटल के कमरा नंबर 302 में आईपीएल के चेन्नई सुपर किंग और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हो रहे मैच में सट्टा लाखों-लाखों रुपए की बोली लग रही थी।

पुलिस ने रेड के दौरान गुरुविंदर सिंग चावड़ा उम्र 29 साल और अविनाश दोतलानी उम्र 27 साल को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ा। दोनों ही आरोपी रायपुर के राजेंद्र नगर और शैलेन्द्र नगर के रहने वाले है।

- 5 मई को हुआ था बड़ा खुलासा
16 अप्रैल के बाद 5 मई को रायपुर पुलिस ने देर रात एक आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाने वाले 4 लोगों को दबोचा। ये सभी आरोपी एक सूने मकान में सट्टा लिखते हुए पकड़े गए थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और घटना स्थल से पुलिस ने नगद और सट्टा पट्टी बरामद किए।

- मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच चल रही थी बोली
पुलिस की कार्रवाई में पता चला कि आरोपी आईपीएल के मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच चले मौम में लाखों रुपए की बोली लगा रहे थे। समता कॉलोनी के मकान नंबर 359 में सट्टा चल रहा था । आजाद चौक थाना पुलिस ने रात 12.30 बजे कार्रवाई कर यह खुलासा किया।

- महासमुंद में पुलिस ने लाखों के सट्टा का किया खुलासा
महासमुंद में आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा खिलाते हुए एक युवक को क्राइम स्क्वॉड ने पकड़ा था। आपको बता दें कि बागबाहरा में यह दूसरी कार्रवाई है। इसके पहले दो और लोगों को बागबाहरा पुलिस ने पकड़ा था। क्राइम स्क्वॉड प्रभारी सुभाष पवार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बाजारपारा बागबाहरा में एक व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट रुपए का दांव लगाकर सट्टा खिला रहा है।