28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime: गला दबाकर की हत्या, फिर गड्ढे में दफनाया, उधर घर के बाहर ठेकेदार की हत्या

CG Crime: अभनपुर के भरेंगाभाठा के एक गड्ढे में नितेश बत्रा की लाश मिली थी। अज्ञात युवकों ने हत्या करके उसका शव फेंक दिया था। उसे मिट्टी से दबा दिया था।

2 min read
Google source verification
CG Crime: गला दबाकर की हत्या, फिर गड्ढे में दफनाया, उधर घर के बाहर ठेकेदार की हत्या

CG Crime: माना इलाके से लापता हुए युवक की हत्या करने वालों का एक सप्ताह बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है। दूसरी ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। हत्या से पहले उससे मारपीट भी की गई है, जिससे उसके शरीर में चोट के निशान मिले हैं। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अभनपुर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि 21 मार्च को अभनपुर के भरेंगाभाठा के एक गड्ढे में नितेश बत्रा की लाश मिली थी। अज्ञात युवकों ने हत्या करके उसका शव फेंक दिया था। उसे मिट्टी से दबा दिया था। केवल हाथ-पैर दिख रहे थे। मृतक 16 मार्च की शाम अपने घर से निकला था। उसकी बाइक सेजबहार इलाके में नाले के पास मिली। उसका मोबाइल भी गायब है।

संदेही फरार

पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ युवकों से पूछताछ की है। कुछ संदेही शहर से गायब हैं। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। माना पुलिस भी गुमशुदगी और हत्या को लेकर जांच में लगी है।

घर के बाहर ठेकेदार की चाकू मारकर हत्या

राजधानी के टिकरापारा इलाके में शुक्रवार को पैसों के लेनदेन को लेकर एक ठेकेदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी डोमेश्वर देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक अजय अग्रवाल (34) कंस्ट्रक्शन का काम करता था। अजय 5 हजार रुपए की देनदारी बता रहा था, जबकि आरोपी 50 हजार रुपए की मांग पर अड़ा था।

दोपहर करीब ढाई बजे विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अजय के घर से निकलते ही उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। पेट और अन्य हिस्सों में गंभीर चोट के कारण अस्पताल ले जाते समय अजय ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे डेढ़ साल का बेटा छोड़ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चाकू दिखाकर 50 हजार लूटे

बिलासपुर के सरकंडा थाना के नूतन चौक में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर 50 हजार रुपए की लूट लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़ित का परिचित ही निकला, जिसने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित हेमंत यादव चाय दुकान से लौट रहे थे।

तभी आरोपी अतुल यादव उन्हें नूतन कॉलोनी के सामुदायिक भवन के पास ले गया और चाकू दिखाकर पैसे लूटकर फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ ही घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से पुलिस 7400 रुपए और वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू बरामद किया गया है।