
महिला कपड़े में आधी रात ‘ताला गैंग’ का हमला ( Photo - Patrika )
Rajim Crime News: विनोद जैन. छत्तीसगढ़ के गोबरा नवापारा से लगे पारागांव रोड पर चोरी की एक सनसनीखेज कोशिश ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। 27 मार्च की रात करीब 1 बजे बिजली ऑफिस के पास स्थित सरस्वती मिल एंड एग्री हार्डवेयर दुकान को तीन नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया। हैरानी की बात यह रही कि इन तीनों में से एक बदमाश महिला के वेश में साड़ी पहने हुए था, जिससे उनकी पहचान करना और भी मुश्किल हो गया।
ये ‘ताला गैंग’ के बदमाश अपने साथ करीब 3 फीट लंबा लोहे का सालिया लेकर आए थे और बारी-बारी से दुकान के ताले पर हमला कर रहे थे। उनकी चालाकी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही सड़क पर किसी वाहन की आवाज सुनाई देती, वे तुरंत अंधेरे में छिप जाते और रास्ता साफ होते ही फिर से ताला तोड़ने में जुट जाते। इस तरह वे लगातार कई बार कोशिश करते रहे और आखिरकार ताला तोड़ने में सफल भी हो गए।
हालांकि, बदमाशों की यह योजना पूरी तरह कामयाब नहीं हो सकी। ताला टूटने के बावजूद वे दुकान का शटर नहीं उठा पाए, जिसके कारण वे अंदर घुसने में नाकाम रहे और खाली हाथ ही लौटना पड़ा। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें बदमाशों की हरकतें और उनकी शक्लें साफ दिखाई दे रही हैं।
इस घटना के बाद पारागांव और नवापारा क्षेत्र के व्यापारियों में डर और चिंता का माहौल है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने उनकी नींद उड़ा दी है। खासकर यह तथ्य कि अब चोर नए-नए भेष और तरीके अपनाकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं, पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। व्यापारी अब सुरक्षा बढ़ाने और रात के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की मांग कर रहे हैं, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
CG Crime: CCTV में कैद पेट्रोल चोर, दो बदमाश चाकू के साथ वारदात को दे रहे अंजाम
- गोबरा नवापारा में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। देर रात गली में लगे CCTV कैमरे में दो संदिग्ध युवक एक साथ पेट्रोल चोरी करते हुए दिखाई दिए हैं.. पढ़ें पूरी खबर
Published on:
28 Mar 2026 04:48 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
