28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IAS Rajat Bansal: दो बार क्रैक की UPSC, छोड़ी IPS की नौकरी? जानें 2012 बैच के IAS रजत बंसल के सफलता की कहानी

IAS Rajat Bansal: छत्तीसगढ़ कैडर 2012 बैच के आईपीएस रजत बंसल सीएम सचिवालय में विशेष सचिव के साथ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग का आयुक्त बनाया है। आइए जानते हैं उनके बारें में..

2 min read
Google source verification
IAS Rajat Bansal

छत्तीसगढ़ कैडर 2012 बैच के आईपीएस रजत बंसल ( Photo - Patrika)

IAS Rajat Bansal: राज्य सरकार ने 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी रजत बंसल को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग का आयुक्त बनाया है। वे संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी होंगे। इसके साथ मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। इनके पास भौमिकी एवं खनिकर्म के संचालक और राज्य खनिज विभाग निगम के प्रबंध संचालक की भी जिम्मेदारी रहेगी।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि जनसंपर्क आयुक्त के लिए तीन से चार नामों की चर्चा थी। राज्य सरकार ने आखिरकार रजत बंसल के नाम को हरी झंडी दी। रजत धमतरी, जगदलपुर और बलौदाबाजार जिले में कलेक्टर रह चुके हैं। उन्होंने रायपुर निगम आयुक्त की भी जिम्मेदारी निभाई है।

IAS Rajat Bansal: अब रवि मित्तल होंगे कार्यमुक्त

सामान्य प्रशासन विभाग ने बंसल की नियुक्ति के साथ ही जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल को कार्यमुक्त करने का भी आदेश जारी कर दिया है। वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को भारत सरकार के आदेश के परिपालन में प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली में उप सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इसके लिए उन्हें 31 मार्च 2026 को कार्यमुक्त किया जाएगा। उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि चार वर्ष या आगामी आदेश तक निर्धारित की गई है।

कौन हैं आईएएस रजत बंसल?

रजत बंसल छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के IAS अधिकारी हैं और मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1988 को हुआ था. उनके पिता वन सेवा के अधिकारी रहे हैं। शुरुआती शिक्षा लखनऊ और आरके पुरम नई दिल्ली से हुई। 10वीं में स्कूल टॉप किया। कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की। पढ़ाई के दौरान उन्हें फ्रांस में ट्रेनिंग का मौका मिला।

नौकरी के साथ यूपीएससी की तैयारी

नौकरी के साथ-साथ उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी। पहले प्रयास में उन्होंने 168वीं रैंक हासिल कर आईपीएस के लिए चयन पाया और पश्चिम बंगाल कैडर मिला। हालांकि, उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और दूसरे प्रयास में 85वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया।

छतीसगढ़ कैडर के अफसरोें से जुड़ी और भी हैं खबरें

  • IPS Santosh Singh: छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, CISF में बनेंगे DIG
  • IPS Santosh Singh: छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के IPS संतोष सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में डीआईजी की जिम्मेदारी मिली है.. पढ़ें पूरी खबर