
IPS Darshana Singh (Photo source- Patrika)
बैकुंठपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) (UPSC Results) ने वर्ष 2025 के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इसमें एमसीबी (मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर) जिले की बेटी दर्शना सिंह उर्फ ग्रेसी 383वां रैंक हासिल कर आईपीएस पद के लिए चयनित हुई हैं। दर्शना सिंह ने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके गृहग्राम चांगभखार व जनकपुर में खुशी का माहौल है। परिजन ने उनका मुंह मीठा कराकर व आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
एमसीबी जिले के चांगभखार निवासी दर्शना सिंह उर्फ ग्रेसी (UPSC Results) के पिता अरुण सिंह सोसायटी संचालक व राशन विक्रेता संघ के अध्यक्ष जबकि मां सीमा सिंह जनकपुर नगर पंचायत की पार्षद हैं। जबकि दर्शना के भाई मध्यप्रदेश के शहडोल में निजी सेक्टर में कार्यरत हैं।
दर्शना सिंह अपने पहले प्रयास में यूपीएससी के साक्षात्कार तक पहुंची थीं, लेकिन उनका चयन नहीं हो पाया था। इसके बाद दर्शना ने दिल्ली में जाकर दोबारा तैयारी की और दूसरे ही प्रयास में 383वां रैंक (UPSC Results) लाकर इतिहास रच दिया।
एमसीबी जिले से यूपीएससी (UPSC Results) जैसी कठिन परीक्षा क्लियर कर दर्शना सिंह आईपीएस बनीं। यह पहला मौका है जब जिले से किसी का चयन आईपीएस पद के लिए हुआ। बेटी की इस उपलब्धि पर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।
दर्शना सिंह (UPSC Results) ने वर्ष 2017-18 में सीएम-डीएवी स्कूल भरतपुर से 97 फीसदी अंक के साथ 12वीं उत्तीर्ण की थी। दर्शना ने देश की प्रतिष्ठित आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा पास की। इसके बाद वे यूपीएससी की तैयारी में जुट गई थीं। पहले प्रयास में हालांकि वे सफल नहीं हो पाई थीं, लेकिन दूसरे ही प्रयास में उन्होंने यह गौरव हासिल किया।
Updated on:
06 Mar 2026 05:42 pm
Published on:
06 Mar 2026 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
