6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांव से दिल्ली तक का सफर… किसान की बेटी दर्शना सिंह बनी आईपीएस, UPSC में 383वीं रैंक से रचा इतिहास

UPSC Result 2026: UPSC Civil Services Exam के परिणाम में छत्तीसगढ़ की किसान की बेटी दर्शना सिंह ने ऑल इंडिया 383वीं रैंक हासिल कर IPS के लिए चयनित होकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

2 min read
Google source verification
किसान की बेटी बनी आईपीएस (photo source- Patrika)

किसान की बेटी बनी आईपीएस (photo source- Patrika)

CG IPS Selection: आज घोषित हुए UPSC Civil Services Examination के परिणाम में छत्तीसगढ़ की एक किसान की बेटी ने शानदार सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले के जनकपुर की रहने वाली Darshana Singh ने ऑल इंडिया 383वीं रैंक हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए अपना स्थान पक्का किया है। गांव के साधारण माहौल से निकलकर मिली यह सफलता आज कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

CG IPS Selection: गांव से शुरू हुई पढ़ाई, IIT तक का सफर

दर्शना सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई से लेकर 12वीं तक की शिक्षा अपने ही गांव के स्कूल से पूरी की। उन्होंने गणित विषय से 12वीं पास की और इसके बाद Joint Entrance Examination में सफलता हासिल कर Indian Institute of Technology Kanpur में दाखिला लिया। यहां से उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

दर्शना के पिता अरुण सिंह किसान हैं, जबकि उनकी माता सीमा सिंह जनकपुर नगर पंचायत की पार्षद हैं। साधारण परिवार से आने के बावजूद माता-पिता ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बचपन से था अफसर बनने का सपना

दर्शना सिंह ने बताया कि जब वे पांचवीं कक्षा में पढ़ती थीं, तभी से उनके मन में प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना था। इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद उन्होंने इस सपने को पूरा करने के लिए दिल्ली जाकर यूपीएससी की तैयारी शुरू की। वहां उन्होंने करीब एक साल तक कोचिंग ली और उसके बाद लगातार पढ़ाई और नोट्स की मदद से तैयारी जारी रखी। मुख्य परीक्षा में उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र को चुना। उनके अनुसार, वही विषय चुनना चाहिए जिसमें रुचि हो और जिसे लंबे समय तक बिना थके पढ़ा जा सके।

पहले प्रयास में नहीं मिली सफलता

दर्शना सिंह ने बताया कि पहले प्रयास में उन्होंने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास कर ली थी और साक्षात्कार तक भी पहुंच गई थीं, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पाया। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और फिर से पूरी मेहनत के साथ तैयारी की। दूसरे प्रयास में उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने 383वीं रैंक हासिल कर आईपीएस के लिए चयन प्राप्त कर लिया।

इंटरव्यू की तैयारी का अलग तरीका

दर्शना के अनुसार लिखित परीक्षा तक की तैयारी मुख्य रूप से किताबों से होती है, लेकिन इंटरव्यू के लिए उन्होंने अपने माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों से लगातार बातचीत की। साथ ही अपने गांव, जिले और राज्य के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाई। उनका मानना है कि यूपीएससी का इंटरव्यू ऐसा पड़ाव होता है, जहां आधे घंटे में व्यक्ति के पूरे ज्ञान और अनुभव का आकलन हो जाता है।

CG IPS Selection: अब IAS बनने का लक्ष्य

दर्शना सिंह फिलहाल आईपीएस ज्वाइन करेंगी, लेकिन उनका लक्ष्य यहीं खत्म नहीं होता। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान ही वे एक और प्रयास करेंगी ताकि UPSC Civil Services Examination में आईएएस के लिए चयन हासिल कर सकें। उनका कहना है कि परिणाम की चिंता किए बिना लगातार मेहनत करते रहने से एक दिन सफलता जरूर मिलती है। यही संदेश आज उनकी कहानी देश के हजारों युवाओं को दे रही है।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग