28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Online Betting: छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंचा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, छोटे शहर बने नया अड्डा…

CG Online Betting: महादेवबुक की तरह गजानंद, अरुण शक्ति आदि बेङ्क्षटग ऐप चल रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में युवक ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लगा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Online Betting: छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंचा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, छोटे शहर बने नया अड्डा...(photo-patrika)

CG Online Betting: छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंचा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, छोटे शहर बने नया अड्डा...(photo-patrika)

CG Online Betting: छत्तीसगढ़ में महादेवबुक जैसे कई ऐप और वेबसाइट हैं, जिनसे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चल रहा है। क्रिकेट सट्टा अब तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, गोबरानवापारा, आरंग, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, आरंग जैसे छोटे शहरों में भी बड़े पैमाने पर चलने लगा है। महादेवबुक की तरह गजानंद, अरुण शक्ति आदि बेङ्क्षटग ऐप चल रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में युवक ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लगा रहे हैं। आगामी आईपीएल के मुकाबले को लेकर शहर के कई बड़े खाईवाल भी सक्रिय हो गए हैं।

रायपुर में महादेवबुक चलाने वाले बड़े एजेंट और खाईवाल हैं। ईडी और सीबीआई की कार्रवाई के बाद बड़े एजेंट पर्दे के पीछे से काम कर रहे हैं। नए लोगों को सामने रखकर काम कर रहे हैं। आईडी-पैनल उन्हीं का है। सट्टा बुङ्क्षकग और पैनल संचालन का काम दूसरे से करवा रहे हैं। इसमें क्लब संचालक से लेकर कबाड़ कारोबारी तक शामिल हैं।

CG Online Betting: करोड़ों की संपत्ति

छत्तीसगढ़ में महादेवबुक सट़््टा ऐप का संचालन करने वाले सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और अन्य की करोड़ों की संपत्ति को अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस अवैध कारोबार में नेताओं और पुलिस वालों की संलिप्तता भी सामने आ चुकी है। सट्टे की रकम को हवाला के जरिए जमीन, मकान और अन्य कारोबार में लगाया गया है।

जेल से छूटते ही दुबई फरार

आजाद चौक इलाके में महादेवबुक का बड़ा सटोरिया सौफी फिर दुबई फरार हो गया है। क्राइम ब्रांच ने उसे ऑनलाइन सट्टे का पैनल संचालित करते हुए पकड़ा था। करीब चार माह बाद ही उसकी जमानत हो गई। इसके बाद वह दुबई भाग गया। इसी तरह दुबई से लौटने के बाद खेमानी बंधु भी सक्रिय हो गए हैं। कबीर नगर थाने के प्रकरण में उसका नाम आया था, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।