रायपुर

IPS Transfer: फिर चली तबादला एक्सप्रेस! 20 IPS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के SP और IG बदले गए, देखें लिस्ट…

IPS Transfer: राज्य शासन ने आज फिर पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी की है। 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। यहां देखें लिस्ट...
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2025, 2:40 PM IST
IPS Transfer

IPS Transfer: छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है, जिनमें दो जिले के पुलिस रेंज में आईजी भी बदले गए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 20 आईपीएस अधिकारियों और 9 जिलों में एसपी भी बदल दिए गए हैं। वहीं गृह विभाग ने सरगुजा और राजनांदगांव पुलिस रेंज में आईजी भी बदले हैं।

IPS Transfer: इन IPS अधिकारियों के हुए तबादले

पवन देव (भापुसे-19952004) को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, रायपुर के अतिरिक्त अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है।

अंकित कुमार गर्ग (भापुसे-2004), पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, को पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर नियुक्त किया गया।

ध्रुव गुप्ता (भापुसे-2005), पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, को पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, नवा रायपुर बनाया गया। उन्हें सीसीटीएनएस/एससीआरबी और तकनीकी सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वे 30 अप्रैल 2025 के बाद सीआईडी का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

दीपक कुमार झा (भापुसे-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, और अभिषेक शांडिल्य (भापुसे-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज नियुक्त किया गया।

बालाजी राव सोमावार (भापुसे-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर का दायित्व सौंपा गया।

अजातशत्रु बहादुर सिंह (भापुसे-2011) को पुलिस उप महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, विशेष शाखा, और विवेक शुक्ला (भापुसे-2012) को एआईजी, सीआईडी, पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया।

राजेश कुमार अग्रवाल (भापुसे-2012) को पुलिस अधीक्षक, सरगुजा, विजय अग्रवाल (भापुसे-2012) को पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, और भावना गुप्ता (भापुसे-2014) को पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया।

सूरज सिंह (भापुसे-2015) को पुलिस अधीक्षक, धमतरी, और त्रिलोक बंसल (भापुसे-2016) को पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, बघेरा नियुक्त किया गया।

अंजनेय वार्षीय (भापुसे-2018) को पुलिस अधीक्षक, सारंगढ-बिलाईगढ, और योगेश कुमार पटेल (भापुसे-2018) को पुलिस अधीक्षक, बालोद बनाया गया।

एस.आर. भगत (भापुसे) को पुलिस अधीक्षक, गौरेला पेंड्रा मरवाही, और विजय पाण्डे (भापुसे) को पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा के पद पर तैनात किया गया।

Updated on:
20 Apr 2025, 2:40 PM IST
Published on: