
जल्द ही एक नई वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है (Photo Patrika)
Vande Bharat Train: जबलपुर से जल्द ही एक नई वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है जो कि जबलपुर से वाया गोंदिया होते हुए रायपुर तक चलेगी। बताया जा रहा है कि जबलपुर-रायपुर वंदे भारत ट्रेन को हफ्ते में 6 दिन चलाया जा सकता है।
ट्रेन संचालन को लेकर रेलवे ने एक इंटरनल नोटिफिकेशन जारी किया है, जिससे ये जानकारी भी सामने आई है कि ट्रेन का किन-किन स्टेशन पर स्टॉपेज हो सकता है।
इन स्टेशन पर होगा स्टॉपेज
इंटरनल नोटिफिकेशन के अनुसार, जबलपुर से वंदे भारत ट्रेन सुबह 5 बजे रवाना होगी और 5.12 बजे मदन महल पहुंचेगी, इसके बाद 5.26 बजे कछपुरा, 6.49 बजे नैनपुर, 8.08 बजे बालाघाट, 9.10 बजे गोंदिया, 10.24 बजे राजनांदगांव, 11.12 बजे दुर्ग और 11.55 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में रायपुर से ट्रेन दोपहर 1.20 बजे रवना होगी और 2.10 बजे दुर्ग , 2.29 बजे राजनांदगांव, 3.55 बजे गोंदिया, 4.29 बजे बालाघाट, 5.44 बजे नैनपुर और फिर कछपुरा, मदन महल होते हुए रात 8.15 बजे जबलपुर मुख्य स्टेशन पहुंचेगी।
Updated on:
02 Jun 2025 03:05 pm
Published on:
02 Jun 2025 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
