
जल विहार से मिल रहा पर्यटन उद्योग को बढ़ावा, वर्ष भर मिल रहा रोजगार,जल विहार से मिल रहा पर्यटन उद्योग को बढ़ावा, वर्ष भर मिल रहा रोजगार
रायपुर . कोरबा जिले के अंतर्गत कटघोरा क्षेत्र में स्थित बुका जल विहार एक प्रतिष्ठित पर्यटन स्थल बन चुका है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी का कहना है कि इसका संचालन वन प्रबंधन समिति और कठमोंगरा द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। बुका जल विहार से दोनों समितियां औसतन 15 लाख रुपए के वार्षिक टर्नओवर का व्यापार करती हैं। इसके साथ ही बुका और कठमोंगरा समितियों के 30 परिवारों को बुका जल विहार से वर्ष भर का नियमित रोजगार भी मिल रहा है। वन मंडल कटघोरा द्वारा बुका में जल विहार की स्थापना की गई है। यह जल विहार हसदेव बांध के उलट क्षेत्र में हुए जल भराव में किया गया है। वर्ष 1980-81 में यहां से बुका गांव के 20 परिवारों को पहाड के ऊपर विस्थापित किया गया है। वही 20 परिवारों के सदस्य और कठमोंगरा समिति मिलकर इसका संचालन करते हैं।
दोनों मोटरबोटों का यह है किराया
नौका विहार के लिए 15 सीटर और 10 सीटर की दो मोटरबोट है। इनमें 15 सीटर नौका का चार्ज एक हजार 500 रूपए और 10 सीटर नौका का चार्ज 1000 रूपए निर्धारित है।
Published on:
07 Jan 2020 09:15 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
