12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आदिवासी एकता अधिवेशन में देवी-देवताओं पर दिया गया विवादित बयान, BJP ने की गिरफ्तारी की मांग

जशपुर में आदिवासी एकता परिषद् का संयुक्त अधिवेश आयोजित किया गया था। इस अधिवेशन में महाराष्ट्र से शामिल होने आए प्रेम कुमार गेड़ाम ने अपने संबोधन के दौरान धर्म विशेष देवी-देवताओं के साथ-साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, देश के प्रथ प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, पर विवादित टिप्पड़ियां की। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसके बाद हड़कंप मच गया. बीजेपी ने प्रेम कुमार गेडाम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

2 min read
Google source verification
gedam.jpg

जशपुर। जिले में आदिवासी एकता परिषद् का संयुक्त अधिवेश आयोजित किया गया था। इस अधिवेशन में महाराष्ट्र से शामिल होने आए प्रेम कुमार गेड़ाम ने अपने संबोधन के दौरान धर्म विशेष देवी-देवताओं के साथ-साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, देश के प्रथ प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, पर विवादित टिप्पड़ियां की। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में हड़कंप मच गया। बीजेपी ने प्रेम कुमार गेडाम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।साथ ही साथ कार्यक्रम के आयोजकों और गेडाम के व्यक्तव्य के दौरान तालियां बजा रहे लोगों के विरूद्व एफआईआर दर्ज कर, तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

आदिवासी हित की आड़ में विद्वेष फैलाने के प्रयास का आरोप
मीडिया से चर्चा करते हुए जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष रायमुनि भगत ने परिषद की बैठक में गेड़ाम के विवादित टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा कि आदिवासी हित की आड़ में विद्वेष फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। जिस तरह धर्म विशेष देवी देवताओं के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, देश की स्वतंत्रता दिवस पर टिप्पणी की गई है, वह सीधे-सीधे राष्ट्र विरोधी कार्य के दायरे में आता है।

ऐसे मामले में पुलिस प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करना चाहिए। भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य नीतिन राय ने कहा कि इस तरह धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करने और देश के खिलाफ जहर उगलने वालों को कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी की पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर, आयोजकों और विवादित टिप्पणी करने वालो को गिरफ्तार नहीं किया तो भाजपा जिला बंद का आह्वान करने से नहीं चूकेगी।

नहीं हुई गिरफ्तारी तो जशपुर जिला बंद- भाजपा
मांग पूरी न होने पर जिला बंद करने की चेतावनी भी भाजपाईयों ने पुलिस प्रशासन को दिया है। इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियों में प्रेम कुमार गेड़ाम ने भगवान श्रीराम, माता अंजनी, भगवान हनुमान पर आपत्तिजनक टिप्पणीयां करते हुए दिखाई दे रहें हैं। गेड़ाम ने अपने डेढ़ घंटे के भाषण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका और उनकी अहिंसा के सिद्धंत पर भी कई विवादित टिप्पणियां की है। इन टिप्पणियों के दौरान मंच में बैठे हुए अतिथि हंस हंस कर तालियां बजाते रहे। इस विवादित वीडियों पर की गई टिप्पणियों को धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करने के साथ राष्ट्र विरोधी बताते हुए, भारतीय जनता पार्टी ने मामले में एफआईआर दर्ज कर, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।


बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग