9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव में एकता पैनल का एकतरफा दबदबा, बड़े अंतर से विरोधी को दी पटखनी

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव में व्यापारी एकता पैनल ने सभी बड़े पदों सहित उपाध्यक्ष और मंत्री के पदों पर कब्जा जमा लिया।

2 min read
Google source verification
CG Chamber of Commerce

चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव में एकता पैनल का एकतरफा दबदबा, बड़े अंतर से विरोधी को दी पटखनी

रायपुर . चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में वोटिंग के बाद मंगलवार को राजधानी के गुजराती स्कूल में मतगणना हुई, जिसमें काफी शोर-शराबा और हंगामा हुआ। रात 1 बजे चुनाव के परिणाम घोषित हुए। बिलासपुर जिले को छोड़कर व्यापारी एकता पैनल ने सभी बड़े पदों सहित उपाध्यक्ष और मंत्री के पदों पर कब्जा जमा लिया।

राजधानी के 8 उपाध्यक्ष और 8 मंत्री पद पर भी एकता पैनल का एकतरफा दबदबा रहा। चुनाव अधिकारियों ने रात 1 बजे प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र दिया। एकता पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र बरलोटा ने विकास पैनल के यूएन अग्रवाल को बड़े अंतर से हराया।

ये उपाध्यक्ष जीते
प्रमोद जैन, दीपचंद कोटडिया, राजेश वासवानी, विक्रम सिंहदेव, भरत बजाज, लख्मशी भाई पटेल, राजेंद्र जग्गी, चंदर विधानी।

ये मंत्री जीते
अजय अग्रवाल, प्रकाश लालवानी, आलोक सिंह, हरीश दरयानी, राजेंद्र जैन, सुदेश मध्यान, राजू भाई तारवानी और अश्वनी विग जीते।

अध्यक्ष पद
जितेंद्र बरलोटा 5117
यूएन अग्रवाल 2040
अमर गिदवानी 1526

महामंत्री पद
लालचंद गुलवानी 5172
संजय कानूगा 2842
सुमीत मूंदड़ा 623

कोषाध्यक्ष पद
प्रकाश अग्रवाल 4987
विष्णुदत्त गोयल 2011
बलराम आहूजा 1654

थोक बाजार और जीएसटी होगा टारगेट
जीत के बाद व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि यह व्यापारी समाज की जीत है। इस जीत के बाद राज्य में थोक बाजार का विस्तार और जीएसटी की विसंगति मुद्दा रहेगा। पैनल के नए अध्यक्ष जितेंद्र बरलोटा ने कहा कि वे सभी वर्ग को साथ लेकर चलेंगे।

चुनाव अधिकारी से की शिकायत
एआरओ को डाटा कलेक्शन लेने से रोकने के लिए व्यापारी एकता पैनल के प्रवक्ता अमर धावना ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शिवराज भंसाली से शिकायत की। उन्होंने कहा कि नियमों के मुताबिक एआरओ को डाटा कलेक्शन का अधिकार है, लेकिन चुनाव के दौरान ऐसे नहीं होने दिया गया। इसे लेकर अन्य पैनल ने भी
नाराजगी जताई।

प्रगति पैनल ने दी कड़ी टक्कर
चैंबर चुनाव में पहली बार दमखम दिखाने वाले व्यापारी प्रगति पैनल ने व्यापारी विकास पैनल को कड़ी टक्कर दी। प्रगति पैनल के अमर गिदवानी ने कहा कि चुनाव भले ही व्यापारी एकता पैनल जीता हो, लेकिन सिंधी समाज में श्रीचंद सुंदरानी की हार हुई है। जातिवाद इस चुनाव में हावी रहा।