
जिले की तीन विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस में 133 दावेदार, बलौदाबाजार के सभी प्रमुख नेताओं ने दिया आवेदन
बलौदाबाजार। विधानसभा चुनाव के लिए अब काउंनडाउन चालू हो गया है। इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के दावेदारों के बीच सत्ता का असर साफ तौर पर नजर आ रहा है। जिसका परिणाम है कि बीते विधानसभा चुनावों के दौरान तात्कालीन विपक्षी पार्टी कांग्रेस में जहां विधानसभा चुनाव लडऩे के इच्छुक गिनती के दावेदार थे, वहीं सत्ता मिलने के बाद के पांच सालों के दौरान पूरी परिस्थिति बदली हुई नजर आ रही है। जिसका परिणाम है कि अब प्रत्येक विधानसभा से थोक में दावेदार सामने आने लगे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 24 अगस्त तक जिले की तीन विधानसभा सीटों कसडोल, बलौदाबाजार तथा भाटापारा से कुल 133 लोगों ने दावेदारी की है, जो अब तक की रेकॉर्ड दावेदारी है। इन दावेदारों में सबसे आश्चर्यजनक कसडोल विधानसभा की स्थिति है। जहां बीते चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी तथा मौजूदा विधायक के समर्थकों में से अधिकांश लोगों ने स्वयं दावेदारी की है। जिसकी वजह उनकी विधायक से नाराजगी बताई जा रही है। पीसीसी के निर्देशानुसार ब्लाक अध्यक्षों द्वारा सभी आवेदनों को 26 अगस्त तक जिला कांग्रेस कमेटी के पास भेजा जाएगा। सभी नामों से अंतिम तीन या पांच नामों की सूची जिला अध्यक्ष द्वारा 31 अगस्त तक पीसीसी में जमा कराई जाएगी। पीसीसी के निर्देशानुसार इस कार्य में पूरी गोपनीयता का बरता जाना आवश्यक है। अंतिम तीन या पांच नामों के पैनल के बारे में किसी भी व्यक्ति या मीडिया को भी भनक नहीं लगने दिया जाना अनिवार्य है।
बलौदाबाजार में हैं32 दावेदार
बलौदा बाजार विधानसभा के प्रमुख दावेदारों में अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, शारदा सोनी, कृषि उपज मण्डी बलौदा बाजार अध्यक्ष तुलसीराम वर्मा, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा छगजीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ल, कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व राज्य सभा सांसद छाया वर्मा, बलौदा बाजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ग्रामीण विक्रम गिरी, बलौदा बाजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शहर रूपेश सिंह ठाकुर, सीमा वर्मा, राम गिडलानी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश यदु, जनपद सदस्य आर्यन शुक्ला, राकेश वैष्णव, कृष्ण कुमार वर्मा, पदमेश्वरी साहू, कालिन्द्री वर्मा, चेतानंद दीपक साहू, रामकुमार साहू, उमेश कुमार जैन, संतोष कुमार यादव, देहुती वर्मा, भुनेश्वर वर्मा, कैलाश सोनी, संतोष कुमार सक्सेना, प्रकाश मेघानी, रामबिलास साहू, रतनचंद निषाद, देवेन्द्र वर्मा, शंकरलाल साहू, किशोर बघेल तथा डॉ. बरातूराम ध्रुव हैं।
ये हैं कसडोल विस के दावेदार
कसडोल विधानसभा के प्रमुख दावेदारों में विधायक शकुंतला साहू के अलावा जिला प्रभारी महामंत्री गोपी साहू, तेलघानी बोर्ड सदस्य रोहित कुमार साहू, छगकृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया, मनोज पाण्डेय,अमर मिश्रा, अजय ताम्रकार, अनुराग पाण्डेय, मानस पाण्डेय, मनीष कुमार मिश्रा,नरेन्द्र कुमार साहू, पदमेश्वरी साहू, भूपेन्द्र विक्रांत साहू, राजेश कुमार साहू, रामचंद्र पटेल, परमेश्वर यदु, अश्वनी वर्मा, मोहन लाल बंजारे, लोकेश कन्नौजे, खिलेन्द्र वर्मा, सुकालू राम यदु, अमृतलाल साहू, प्रवीण कुमार धुरंधर, नीलू चंदन साहू, विमल साहू, पुष्पा मोहन बंजार, आशा चन्द्राकर, प्रीतलाल कुर्रे, योगेन्द्र विमल देवांगन, गणेश शंकर जायसवाल, वामन कुमार टिकरिहा, प्रेमलता बंजारे, ललिता यदु, झब्बूलाल साहू, माखन अनंत, अंजली साहू, देवीलाल बार्वे, ऋत्विक मिश्रा, हरिशंकर जायसवाल, ऋषिराज सिंघानिया, गोरेलाल साहू, गायत्री कैवत्र्य, लखन लाल यादव, हिस्सा राम पैंकरा, योगेश कुमार साहू, हजारीलाल साहू, कुलेश्वर निषाद तथा प्रभात कुमार दुबे हैं।
भाटापारा विस के लिए 52 आवेदन
भाटापारा विधानसभा से जिले में सर्वाधिक 52 लोगों ने विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए दावेदारी की है। जिसमें प्रमुख रूप से चन्द्र कुमार साहू, सतीश अग्रवाल, सुनील माहेश्वरी, सुशील शर्मा, रामबिलास साहू, अरुण ताम्रकार, जीतराम साहू, बाबूलाल साहू, रमेश घृतलहरे, गणेश सिंह ध्रुव, भागवत सोनकर, रविशंकर यादव, जागेश्वर साहू, अमित राधेश्याम शर्मा, रेणुका यदु, अश्वनी साहू, इन्द्र साव, आलोक मिश्रा, सत्य नारायण ठाकुर, सरिता ठाकुर, डॉ. पूरन लाल वर्मा, त्रिलोक सलूजा, डॉ.बसंत भृगु, राजा तिवारी, रमेश कुमार यदु, शंकर लाल सोनी, आनंद मिश्रा, सुरेन्द्र वैष्णव, संगीता साहू, श्याम सुंदर पुरोहित, महेन्द्र कुमार साहू, अभिनव कुमार यदु, देवेश पाण्डेय, निशा शर्मा, चैतराम साहू, रानी राजेन्द्र वर्मा, गौरी भृगु, राधेश्याम शर्मा, सुरेन्द्र यदु, राजकमल सिंघानिया, सुरेश कुमार अग्रवाल, मधुसुदन शर्मा, मुनीन्द्र साहू, मोहनलाल केसरवानी, सुनीता गुप्ता, दीपा साहू, राजेन्द्र गिरी गोस्वामी, डोमार सिंह सेन, डॉ. गोपाल प्रसाद साहू, डॉ. कृष्ण कुमार नायक, सिताराम बांधे तथा दिनेश तिवारी हैं।
Published on:
25 Aug 2023 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
