4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

आरोपी की तलाश में रायपुर पहुंची केरल पुलिस, सूचना देने पर मिलेगा 25 हजार , देखें VIDEO

CG Raipur News : त्रिशूर पुलिस के मुताबिक हत्या से पहले आरोपी ने मृतक डेनी के साथ एक बार में शराब पीया था। इसके बाद दोनों डेनी के घर गए। वहां उसकी हत्या करके आरोपी फरार हो गया है।

Google source verification

CG Raipur News : केरल के वेलूर ग्राम पंचायत के मीकाभूमि कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय डेनी माइकल की नवंबर 2021 में किसी ने हत्या कर दी थी। 22 नवंबर को उनका शव मिला था। शव काफी डिकंपोज हो चुका था। पोस्टमोर्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया।

जांच में खुलासा हुआ कि अज्ञात आरोपी ने करीब 5 दिन पहले डेनी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या की थी। इसके बाद फरार हो गया। डेनी घर में अकेला रहता था। इस कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं मिली। डिकंपोज होने के कारण जब शव से बदबू आने लगी, तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस को आरोपी का वीडियो और फोटो मिला है, (Raipur BreakingNews) लेकिन उसका नाम और निवास का पता नहीं चल पाया है। त्रिशूर सिटी के एरुमापेट्टी पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस की एक टीम शनिवार को रायपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस अधिकारियों से चर्चा करके आरोपी की पतासाजी में लगी है।

यह भी पढ़े : 23 की उम्र में बनी निवेशक, दूसरों को समझा रहीं पैसे का गणित

हत्या से पहले आरोपी के साथ पी थी शराब

त्रिशूर पुलिस के मुताबिक हत्या से पहले आरोपी ने मृतक डेनी के साथ एक बार में शराब पीया था। इसके बाद दोनों डेनी के घर गए। वहां उसकी हत्या करके आरोपी फरार हो गया है। बार में मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का चेहरा और हुलिए की पहचान कर ली गई है। (Crime news) आरोपी हिंदीभाषी है। इसलिए पुलिस छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आरोपी की तलाश में लगी है। आरोपी की सूचना देने वाले को 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8l3ueu