
रायपुर-दुर्ग कुम्हारी खारून ब्रिज आज रात से बंद ( Photo - Patrika )
Kharoon Bridge closed: राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज आज रात 12 बजे से बंद हो जाएगा। ब्रिज के मरम्मत कार्य के चलते यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। यह प्लान एक अप्रैल यानी मरम्मत के पहले दिन से ही लागू हो जाएगा। पूर एक महीने तक यानी 30 अप्रैल तक मरम्मत कार्य चलेगा। इस अवधि में मुख्य मार्ग से वाहनों की आवाजाही सीमित कर वैकल्पिक रास्तों से आवागमन सुनिश्चित किया है। इस दौरान भारी जाम से बचने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग जारी किया है। बता दें कि मंगलवार देर शाम डायवर्जन रूट पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
रायपुर एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय, आरंग और अभनपुर जाने वाले वाहन चालकों को सेलूद-पाटन-अभनपुर मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। इससे खारून ब्रिज पर लगने वाले जाम से पूरी तरह बचा जा सकता है। इसी तरह, दुर्ग-भिलाई, रिसाली और उतई से रायपुर जाने वाले वाहन चालक सेलूद-फुंडा-जामगांव, मोतीपुर और अमलेश्वर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। सिरसा गेट-मोतीपुर-अमलेश्वर मार्ग भी बेहतर विकल्प बताया गया है।
यातायात विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें और अनावश्यक रूप से मुख्य मार्ग पर प्रवेश न करें। वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने से जाम से राहत मिल सकेगी और यात्रा सुगम होगी।
भारी व मध्यम वाहन: दुर्ग से रायपुर जाने वाले वाहन कुम्हारी टोल के बाद दाहिने पुल से खारून ब्रिज पार करेंगे।
कार और दोपहिया: दोनों दिशाओं में चलने वाले हल्के वाहन ग्राम चंदनीडीह से पुराने पुल (रपटा) का उपयोग करेंगे।
चन्दनीडीह से कुम्हारी टोल प्लाजा और इसके विपरीत दिशा में वन‑वे ट्रैफिक ही चलेगा। ओवरटेक बिल्कुल न करें, क्योंकि पुल सिंगल लेन है। यातायात संकेतों और पुलिस के निर्देशों का पालन अनिवार्य है।
Published on:
31 Mar 2026 07:36 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
