17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh News; जगदलपुर से नवनिर्वाचित विधायक किरण सिंह देव बने छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष

पिछले 30 सालों से भाजपा से जुड़े हुए हैं किरण सिंह देव

less than 1 minute read
Google source verification
Chhattisgarh News; जगदलपुर से नवनिर्वाचित विधायक किरण सिंह देव बने छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष

Chhattisgarh News; जगदलपुर से नवनिर्वाचित विधायक किरण सिंह देव बने छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ में जगदलपुर से नवनिर्वाचित विधायक किरण सिंह देव को नया प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। सिंह देव को बिलासपुर से सांसद अरुण साव के स्थान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। अरुण साव छत्तीसगढ़ की नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं।

आपको बताते चलें कि किरण सिंह देव ने अपनी राजनीति की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा से की थी। वह पिछले 30 सालों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। सिंह देव भारतीय जनता युवा मोर्चा के बस्तर जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अलावा भाजपा के बस्तर जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। वह वर्ष 2009 से 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह अभी बिलासपुर संभाग के भाजपा के प्रभारी के तौर पर दायित्व संभाल रहे थे। पेशे से अधिवक्ता और किसान रहे किरण देव, साल 1998 में भाजयुमो के बस्तर जिला उपाध्यक्ष बने। इसके बाद 2002 से 2005 तक उन्हें बस्तर जिला भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं 2005 से 2009 तक वे छत्तीसगढ़ भाजपा के मंत्री रहे। इसके बाद साल 2009 से 2014 तक किरण देव भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रहे। वहीं 2015 से 2018 तक फिर से उन्हें प्रदेश मंत्री बनाया गया और साल 2018 से 2024 तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की टीम में वे महामंत्री रहे।