12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेथी के भीगे हुए दानों का पानी पीने से जड़ से खत्म हो जाती ये बीमारियां

मेथी में अनेक ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर की अनेक बीमारियों को जड़ से खत्म करते है।

2 min read
Google source verification
benefits of Fenugreek

मेथी के दानों के भीगे हुए पानी को पीने से जड़ से खत्म हो जाती ये बीमारियां

रायपुर. मेथी का सेवन करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मेथी में अनेक ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर की अनेक बीमारियों को जड़ से खत्म करते है। मेथी का इस्तेमाल अधिकतर खाना बनाने में किया जाता है। और मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन 1 महीने तक लगातार मेथी के दानों का पानी पीने के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप।

मेथी के दानों का पानी पीने से शरीर में ग्लूकोज के रक्त में घुलने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। जिससे शरीर में ग्लूकोज का स्तर सामान्य बना रहता है। और शरीर में शुगर की मात्रा नियंत्रित होती है।

मेथी के दानों का पानी पीने से और मेथी के दानों को चबाकर खाने से भूख पर नियंत्रण होता है। और बार-बार भूख लगने की समस्या खत्म होती है। जिससे शरीर का वजन भी नियंत्रित होता है। और इस उपाय से आप 1 महीने में शरीर का वजन कम कर सकते हैं।

1 महीने तक लगातार मेथी का पानी पीने से गुर्दे की पथरी गलकर अपने आप बाहर निकल जाएगी।

जिन लोगों को उच्च ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें मेथी का पानी पीना चाहिए। मेथी का पानी पीना इन लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। और मेथी का पानी पीने से इनका ब्लड प्रेशर नियंत्रित होगा।