2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुम्हारी हत्याकाण्ड के आरोपी गिरफ्तार, मृतक के भाई ने इस वजह से कि चारो की हत्या

कुम्हारी मे हुए हत्याकाण्ड के आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक़ मृतक मस्ती की बड़ी संचालित करता था, जिसमे जुआ, शराब और लडकियां मंगवाई जाती थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Abhinav Murthy

•

Updated: 1 Oct 2022, 6:16 PM IST

kumhari.jpg

दुर्ग। जिले में स्थित कपसदा गावं में गुरुवार को एक गंभीर मामला सामने आया, जिसमे एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई थी। जिसकी जांच में पुलिस लगी हुई थी। बता दे की उस मामले के आरोपी को दुर्ग पुलिस ने 48 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया था। दरअसल चारों का हत्या करने वाला और कोई नहीं बल्कि मृतक का भाई था। मृतक भोलाराम का भाई किस्मत ने बताया की भोलाराम कुछ सालों से अपने गावं में मस्ती की बाड़ी संचालित करता था जिसमे शराब, जुआ और 30-40 किलो चखना होता था। जिसमे बड़ी संख्या में लोग आ कर अय्याशी करते थे। बाडी मे बडी संख्या मे लडकियां भी मंगवाई जाती थी।

घर में लाखों रूपए कैश बरामत
मिली जानकारी अनुसार मस्ती की बाड़ी से भोलाराम कई ज्यादा कमाई कर चूका था। भोलाराम के घर से पुलिस ने 7 लाख 92 हजार 400 रुपए कैश और बड़ी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण और महंगे कपड़े बरामत किए थे। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने भी इस बात को स्वीकार कर कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में कैश, सोना, चांदी और महंगे कपड़े किसी आम सब्जी बेचने वाले के यहां नहीं हो सकता है। एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि भोलाराम अपनी बाड़ी में वीकली पार्टी ऑर्गनाइज करता था। इसमें बड़ी संख्या में लोग आते थे। लड़कियां भी बुलाई जाती थीं। शराब और जुआ पार्टी चलती थी। इससे भोलाराम काफी पैसा कमा रहा था।

लड़कियों को करते थे कंट्रोल
भोलाराम के भाई किस्मत ने बताया की इस पार्टी में लड़कियों को मोहनी दे कर बुलाया जाता था। दरअसल कुछ साल पहले इस गलत काम में उसका दोस्त आकाश मांझी भी शामिल था। आकाश का एक बाबा से कांटेक्ट था जो ओडिशा में रहता था और महिलाओं के लिए मोहनी बनता था यानी लड़कियों को वश में करने वाली गोलियां। तो भोलाराम और आकाश ओडिशा जा कर ये मोहनी खरीदते थे। कुछ दिन बाद जब आकाश और भोलाराम की दोस्ती टूट गई तो किस्मत ने आकाश से दोस्ती बढ़ा ली और आकाश से ये सारी बात निकलवाई। इसके बाद किस्मत ये मोहनी गोली के तलाश में भोलाराम के घर गया और उसकी हत्या की फिर बाकी चीज़ें लूट कर बाकी परिवार वालों को भी मार दिया। फिलहाल आरोपियों को पुलिस ने गिरतार कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़