8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
Video : नक्सली हमले में शहीद जवानों के शवों को आज दी जाएगी अंतिम सलामी
Play video

Video : नक्सली हमले में शहीद जवानों के शवों को आज दी जाएगी अंतिम सलामी

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नक्सलियों ने नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के आवापल्ली में बड़े हमले को अंजाम दिया है

Google source verification

रायपुर. बीजापुर में हुए नक्सली हमले में 5 जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों के शवों को कल रात रायपुर के माना कैंप में लाया गया है। जहां आज सुबह माना स्थित बटालियन परेड कैंप में अंतिम सलामी देकर शहीदों के शवों को उनके गृहग्राम के लिए रवाना किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नक्सलियों ने नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के आवापल्ली में बड़े हमले को अंजाम दिया है। इस नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 5 जवान शहीद हो गए। जबकि एक जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल जवान को रायपुर लाया जा रहा है।