9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममता शर्मसार: कलयुगी मां ने 6 दिन के मासूम बच्चे की कर दी निर्मम हत्या, पुलिस को गुमराह करने रची कहानी

* कलयुगी मां ने पहले घोंटा बच्चे का गला, फिर तालाब में फेंका। * पुलिस और घरवालों को गुमराह करने रची कहानी, कहा रात में अज्ञात लूटेरा मेरे हाथ से छीन कर ले गया बच्चा। * पुलिस ने दिखाई सख्ती तो महिला ने कबूला जुर्म, आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज।

3 min read
Google source verification
ममता शर्मसार: कलयुगी मां ने 6 दिन के मासूम बच्चे की कर दी निर्मम हत्या, पुलिस को गुमराह करने रची कहानी

ममता शर्मसार: कलयुगी मां ने 6 दिन के मासूम बच्चे की कर दी निर्मम हत्या, पुलिस को गुमराह करने रची कहानी

रायपुर . छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। पति ने घर छोडऩे से मना किया तो निर्मोही मां ने अपने ही छह दिन के मासूम बेटे की गला घोंट कर हत्या कर दी। वहीं बेटे के शव को गांव के तालाब में फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी महिला पुलिस, घर वालों व ग्रामीणों को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढऩे लगी, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आरोपिया ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। लैलूंगा पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपिया मोनिका भगत रायगढ़ के उर्दना की रहने वाली है। लैलूंगा के ग्राम रामपुर निवासी खेमराज करीब साल भर पूर्व में रायगढ़ में रह कर मजदूरी का काम करता था। इस दौरान मोनिका और खेमराज के बीच प्रेम प्रसंग स्थापित हो गया। इस बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बना और मोनिका गर्भवती हो गई। ऐसे में कुछ सप्ताह पहले ही खेमराज मोनिका को अपने घर ले गया। लेकिन खेमराज ने मोनिका से शादी नहीं की थी दोनों लिव इन रिलेशनशिप में (पति-पत्नी बन कर) रह रहे थे।

इस बात से मोनिका को ऐतराज था। वहीं जब से मोनिका खेमराज के घर गई थी तब से उसका अपने पति और उसके घर वालों से किसी न किसी बात पर झगड़ा विवाद होता रहता था। 6 जनवरी को मोनिका ने अपने प्यार के निशानी एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद से ही मोनिका उससे नफरत करने लगी। न तो वह अपने बच्चे से प्यार करती थी और न ही उसे अपना दूध पिलाती थी। पुलिस ने बताया कि उस बच्चे को मोनिका की जेठानी दूध पिलाती थी। मोनिका हमेशा अपने पति से झगड़ा करके उसे रायगढ़ चल कर वहीं रहने के लिए जिद करती थी। लेकिन खेमराज अपने घर को छोडऩा नहीं चाहता था। वह मोनिका को अपने घर की बहू बना कर रखना चाहता था।

इन सब का गुस्सा मोनिका ने अपने मासूम बेटे पर उतार दिया। शुक्रवार को महिला का कथित पति छेरछेरा मांगने गया था। शाम में जब घर वाले अपने-अपने काम में व्यस्त थे तो महिला अपने बेटे को लेकर घर के आंगन तरफ निकली और पहले बच्चे का गला दबा कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं बच्चे के शव को घर से कुछ दूर आगे तालाब में जाकर फेंक दिया।

इसके बाद महिला घर पहुंची और झूठी कहानी बना कर सबसे कहने लगी कि वह बच्चे को लेकर आंगन तरफ निकली थी तभी कोई अज्ञात लूटेरा आया और उसके हाथ से बच्चे को छीन कर ले गया। शनिवार की सुबह खेमराज के घर वालों ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी तो धीरे-धीरे यह पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद किसी ने डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी। फिर लैलूंगा पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मौका मुआयना में जुट गई।

मासूम को रातभर खोजती रही पुलिस
बच्चा लापता होने की सूचना मिलते ही डायल 112, पुलिस पेट्रोलिंग टीम व थाने की पुलिस रातभर अस्पताल, नर्सिंग होम, प्राइवेट क्लीनिक व आसपास के क्षेत्रों में बच्चे को ढूंढती रही, लेकिन बच्चे के बारे कुछ भी पता नहीं चला। तब पुलिस ने सोचा कि कोई भी आखिर छह दिन के बच्चे को क्योंकि किडनैप करेगा न तो उसके माता-पिता फिरौती देने के लायक हैं और न ही उनकी किसी से दुश्मनी है। इसके बाद पुलिस को बच्चे की मां पर ही शंका हुई। आखिरकार 12 जनवरी की भोर में पुलिस ने महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और पुलिस को बताया कि वह यहां नहीं रहता चाहती थी और उसका पति रायगढ़ जाने को तैयार नहीं था, इसलिए उसने अपने प्यार के निशानी की हत्या कर दी।

एक बार फिर से मानवता हुई शर्मसार
मां द्वारा अपने ही छह दिन के बच्चे की हत्या से एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। जो भी इस घटना के बारे में सून रहा है वह उस निर्मोही मां को कोसते नजर आ रहा है। इस घटना से किसी का कुछ भला नहीं हुआ बल्कि कुछ दिन पहले ही इस दुनिया में आए नन्हे जान की हत्या हो गई। इस घटना के बाद महिला का परिवार भी छिन गया और उसे अपना बेटा भी खोना पड़ गया। अब महिला जेल में ही किए की सजा भुगतेगी और अफसोश करेगी कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया।

Click & Read More Chhattisgarh News.