
छेरछेरा: टोकरी, सूपा लेकर मंत्रियों के बंगले पहुंचीं छत्तीसगढ़ महिला क्रांति सेना की महिलाएं, मिला ये उपहार
रायपुर. फसल कटाई और मिंजाई के बाद दान का पर्व छेरछेरा के अवसर पर सोमवार को छत्तीसगढ़ महिला क्रांति सेना की महिलाएं हाथ में टोकरी, सूपा लेकर जनप्रतिनिधियों के बंगले पहुंचीं। सेना की अध्यक्ष सुनीता हनुमंता ने बताया कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति और भाषा को बचाए रखने के लिए ऐसी कवायद जरूरी है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, महापौर प्रमोद दुबे, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल और संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने उन्हें उपहार स्वरूप नकद राशि दी।
पूरे प्रदेश में मनाया गया पर्व
छत्तीसगढ़ का पारंपरिक लोकपर्व छेरछेरा पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया गया। दिनभर घर के द्वार पर छेरछेरा कह कर पुकारने वाले शख्स को अन्नदान के रुप में दान दिया गया। पर्व को लेकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों काफी उत्साह देखने को मिला। पौष मास की पूर्णिमा में मनाए जाने वाले इस पर्व में लोगों ने सुबह नदी व तालाब में स्नान कर भगवान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मान्यता है कि ऐसे करने से मन की ईच्छाएं पूरी होती है। इसके अलावा घर में कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन का भोग भगवान को लगाया गया।
Published on:
21 Jan 2019 09:08 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
