
रायपुर . साड़ी महिलाओं का एेसा ट्रेडिशनल आउटफिट है जिसे पहनना हर भारतीय महिला पसंद करती है। यहां तक की लड़कियों में भी साड़ी वेयर करने का एेसा क्रेज होता है कि किसी भी ऑकेजन में साड़ी पहनने का चांस मिस नहीें करती हैं। फिर चाहे शादी का सीजन हो या फिर कोई कॉलेज, स्कूल का फंग्शन लड़कियां डिजाइनर ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आना ज्यादा पसंद करती हैं। महिलाओं और गल्र्स यूथ के इसी साड़ी प्रेम को देख कर मार्केट में विंटर वेयरिंग स्टाइलिश साडि़यों का अच्छा-खासा एक्सपेरिमेंटल कलेक्श ट्रेंड कर रहा है। जो महिलाओं को खूबसूरत और स्टाइलिश लुक के साथ-साथ सर्दी से भी बचाने का काम कर रहा है।
विंटर्स और सिल्कसाड़ी
विंटर सीजन में महिलाओं के वार्डरोब में सिल्क साडि़यों की खास जगह होती है। यह फैब्रिक विंटर्स में स्टाइलिश लुक देने में सबसेअच्छा ऑप्शन है। मनीष मल्होत्रा, ऋतुकुमार, नीता लुल्ला जैसे कई बड़े डिजाइनर्स ने सिल्क को अपने विंटर कलेक्शन में शामिल किया है।कांजीवरम, भगलपुरी, बलुचरी, असम,टसर, मैसूर, मूंगा सिल्क साडि़यां विंटर सीजन में काफी पसंद की जाती हैं।
मैचिंग शॉल और शेरवानी
साडि़यों के साथ अक्सर महिलाएं शॉल कैरी करना पंसद करती हैं, पर हैवी साडि़यों के साथ शॉल को मैच करने में कई बार प्रॉब्लम आती है। फैशन डिजाइनर वर्षा नारवानी का कहना है कि विंटर वेडिंग सीजन को देखते हुए साडि़यों के साथ-साथ डिजाइनर शॉल भी तैयार किए जा रहे हैं। साडि़यों के वर्क के अकॉडिंग शॉल पर मैचिंग वर्क किया जाता है, जिससे शॉल भी साड़ी का ही पार्ट लगे। पोचू स्टाइल जैकेट्स और वुमन्स शेरवानी भी मार्केट में है। जो यंगर एज वुमन्स के बीच काफी ट्रेंड कर रहा है।
जैकेट स्टाइल और हाई नेक वेलवेट ब्लाउज
फैशन डिजाइनिंग की पास आउट स्टूडेंट मधुलिका ने बताया कि हैवी वर्क जैकेट्स को विंटर सीजन में साडि़यों के सााथ वेयर करना एलिगेंट लुकदेता है। इन दिनों डिजाइनर्स साड़ी सेे मैच करते वर्क वाले जैकेट्स तैयार कर रहे है। इसके अलावा इस विंटर सीजन में हाई नेक वेलवेट ब्लाउज एक बार फिर ट्रेंड में है। प्लेन साड़ी के साथ हैवी वर्क वाला वेलवेट ब्लाउज डिफरेंट लुक देता है।
ट्रेंड में है हाफ सिल्क
फैशन डिजाइनिंग स्टूडेंट प्रियंका पोपटानी केअनुसार विंटर्स को देखते हुए इन दिनों दो फैब्रिक मिक्स वाली साड़ीज का ट्रेंड है। आज की लड़कियां ट्रेडिशन को स्टाइल के साथ लेकर चलना चाहती हैं। इसलिए कई तरह के एक्सपेरीमेंट हो रहे हैं। पैंट ड्रैप साड़ी भी विंटर सीजन में हिट है। इसमें वूलन या वेलवेट ब्लाउज को पैंट के साथ या लैगिंग, जींस के साथ ड्रैप करते हैं। जिन्हे पार्टीज या फिर ऑकेजनली प्रोगाम में पहना जाता है।
डिजाइनर्स टिप्स
फुल स्लीवज विदबोट-हाई नेक। साड़ी पल्लू को नेकपर राउंड कर पहनकर सकती हैं। वूलन लेगिंग के साथवेयर कर सकती हैं साड़ी। फुल स्लीव्ज ब्लाउजके साथ उल्टा पल्लू साड़ी देगी अलगलुक। खादी साड़ी भी हैअच्छा ऑप्शन। लॉन्ग कोट विद स्टेटफ्रंट ड्रैपिंग भी है अलग।
Published on:
7 Dec 2017, 9:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.