हैरानी तो इस बात की है कि एक वकील ने ही पूर्व पुलिस अधिकारी के घर चोरी की कहानी लिखी, और इसमें कई शातिर चोरों को अपना साथी बनाया। घटना 21 नवंबर की है जहां आसमा सिटी में रहने वाले रिटायर्ड थाना प्रभारी एससी शुक्ला अपने पारिवारिक कार्य से दिल्ली गए हुए थे। घर सूना पाकर आसमा सिटी में ही रहने वाले पेशे से अधिवक्ता सतीश सिंह ठाकुर ने चोरी की वारदात को अंजाम देने योजना बनाई।