18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर के पॉश इलाके में अवैध देह व्यापार का कारोबार, रातभर युवाओं की आने-जाने का VIDEO आया सामने !

Kamal Vihar Raipur: रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक मकान में कथित अवैध गतिविधियों और संदिग्ध आवाजाही को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

2 min read
Google source verification
Illegal Prostitution

अवैध सेक्स रैकेट का कारोबार (photo source- Patrika)

Illegal Prostitution: राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में स्थित एक मकान को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों का दावा है कि यहां लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। आरोप है कि मकान में कथित तौर पर अवैध देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित मकान में दिन-रात लोगों का आना-जाना लगा रहता है। खासकर देर रात युवाओं और बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ने से आसपास रहने वाले लोग असहज महसूस कर रहे हैं। लगातार हो रही गतिविधियों को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग पुलिस से जांच की मांग कर रहे हैं।

Suspected Illegal Activities: 20 से 25 महिलाओं और युवतियों की संलिप्तता का दावा

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में 20 से 25 महिलाओं और युवतियों के शामिल होने की बात कही जा रही है। हालांकि इन दावों की अभी तक किसी सरकारी एजेंसी या पुलिस द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। जांच के बाद ही इन आरोपों की सच्चाई सामने आ सकेगी। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि मकान के बाहर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लोगों का आरोप है कि इन कैमरों के जरिए आने-जाने वालों और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। हालांकि इस संबंध में भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

स्थानीय लोगों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

इलाके के निवासियों का कहना है कि यदि इस तरह की गतिविधियां वास्तव में संचालित हो रही हैं, तो इससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो सकता है। लगातार बाहरी लोगों की आवाजाही के कारण सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और गंभीर जांच कराई जाए। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Police Investigation Raipur: पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगी तस्वीर

मुजगहन थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला होने के कारण अब सभी की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है। फिलहाल न तो पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है और न ही किसी गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अवैध गतिविधियों से जुड़े मामलों में शिकायत या प्रमाण मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। ऐसे में इस मामले में भी जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

लोगों को कार्रवाई का इंतजार

मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं और स्थानीय लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जांच के जरिए सच्चाई सामने आनी चाहिए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा का माहौल बना रहे।